Categories: Uncategorized

हिमाचल से अमृतसर, जम्मू और पठानकोट के लिए रात्रि बस रूट फिलहाल बंद

ब्यूरो रिपोर्ट

भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध को विराम भले लग गया हो, लेकिन सीमा पर तनाव अब भी बना हुआ है। इसी के चलते हिमाचल से पंजाब के अमृतसर, जम्मू, कटरा और पठानकोट के लिए रात्रि बस सेवाएं फिलहाल बंद कर दी गई हैं।हिमाचल पथ परिवहन निगम ने यह फैसला यात्रियों की कम होती ऑक्यूपेंसी और सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए लिया है। निगम प्रबंधन का कहना है कि जब तक पंजाब और जम्मू-कश्मीर में हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाते, तब तक रात्रि रूट बहाल नहीं किए जाएंगे।निगम के प्रबंध निदेशक निपुण जिंदल ने बताया कि अमृतसर, जम्मू, कटरा और पठानकोट के लिए बस रूटों की नियमित समीक्षा की जा रही है। भविष्य में स्थिति सामान्य होने पर ही इन रात्रि सेवाओं को दोबारा शुरू किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि तनाव और बढ़ा, तो अन्य स्थानों के लिए भी रात्रि रूट बंद किए जा सकते हैं।फिलहाल दिन के समय इन मार्गों पर बस सेवाएं जारी रहेंगी, लेकिन यह स्थानीय प्रशासन द्वारा लगाए गए किसी भी सुरक्षा प्रतिबंध के अधीन होंगी।यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय बस रूट की जानकारी निगम की वेबसाइट या नजदीकी बस स्टैंड से अवश्य प्राप्त करें। साथ ही, रात में यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

54 minutes ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

2 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

5 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

5 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

5 hours ago

24 घंटे में कमाल: शिमला पुलिस ने लापता नाबालिग को सकुशल ढूंढ निकाला”

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के…

5 hours ago