Categories: Uncategorized

सीमा पर तनाव के बीच एचआरटीसी ने जम्मू, अमृतसर, पठानकोट रूट्स की बस सेवाएं की बंद – यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता

ब्यूरो रिपोर्ट

जम्मू-कश्मीर और पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में हालिया तनाव और ड्रोन गतिविधियों के मद्देनज़र हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन यानी एचआरटीसी ने जम्मू, अमृतसर, कटरा और पठानकोट की ओर जाने वाली बस सेवाओं पर फिलहाल रोक लगा दी है।एचआरटीसी प्रबंधन ने बताया कि सीमा पर मौजूदा संघर्ष की स्थिति को देखते हुए इन रूट्स पर यात्रियों की संख्या में भी भारी गिरावट देखी गई है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा और सेवा की दक्षता को ध्यान में रखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है।रात्रिकालीन सेवाओं पर विशेष रूप से रोक लगाई गई है, जबकि दिन के समय इन रूट्स पर बसें स्थानीय प्रशासन की अनुमति और हालात के आधार पर संचालित की जाएंगी। निगम प्रबंधन के अनुसार, रात की बस सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की जा रही है और परिस्थिति के अनुसार निर्णय लिए जाएंगे।एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक निपुण जिंदल ने बताया कि सार्वजनिक सुरक्षा सर्वोपरि है और इसीलिए यह निर्णय लिया गया है। माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाली बसें अब केवल जैसूर तक ही संचालित की जाएंगी, जो कि हिमाचल की सीमा में आता है।उधर, चंडीगढ़, दिल्ली और जम्मू में हिमाचल के कई छात्र और यात्री फंसे हुए हैं। धारा-163 जैसे कानून व्यवस्था प्रतिबंधों के चलते कई स्थानों पर आवाजाही बाधित हुई है। हालांकि सभी छात्र सुरक्षित हैं और अपने परिजनों के संपर्क में हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

5 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

7 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

8 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

11 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

11 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

11 hours ago