Uncategorized

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर जिला के स्थानीय क्षेत्र विकास व विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण की बैठक की अध्यक्षता की

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जिला किन्नौर के रिकांग पिओ स्थित आईटीडीपी सम्मेलन कक्ष में स्थानीय क्षेत्र विकास समिति (लाडा) की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में राजस्व मंत्री ने गत बैठक में परियोजना अधिकारियों को दिए गए निर्देशों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा तथा की गई कार्यवाही से मंत्री महोदय को अवगत करवाया गया।
बैठक में केबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने समस्त परियोजना अधिकारियों को प्रभावित पंचायतों में चल रहे कार्यों को निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने परियोजना अधिकारियों का निर्देश दिए कि जिला के बेरोज़गार युवाओं को रोजगार प्रदान करें तथा रोजगार सृजन करना सुनिश्चित बनाएं।
जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल विद्युत परियोजनाओं की सभी डम्पिंग साइटों को चिन्हित करें। इसके अलावा कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर) की लम्बित राशि को शीघ्र जमा करवाएं तथा सी.एस.आर के पैसे को स्थानीय पंचायत के साथ बैठक कर जनहित के कार्यों में खर्च करना सुनिश्चित करें।
इसके उपरान्त राजस्व मंत्री ने कल्पा व सांगला क्षेत्र के तहत विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) की बैठक की अध्यक्षता की तथा अधिकारियों को साडा के तहत कार्यन्वित की जा रही विकास गतिविधियों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त साडा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले स्थानों में सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने के कड़े निर्देश दिए गए।
बैठक में रिकांगपिओ में स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव, पार्किंग व्यवस्था, पार्किंग निषेध क्षेत्र, पोवारी स्थित ठोस कचरा प्रबंधन संयंत्र, सार्वजनिक शौचालय निर्माण, पर्यटन नगरी सांगला में यातायात व्यवस्था तथा जल एवं मल निकासी पर विस्तृत चर्चा की और विभिन्न विभागों विशेषकर जल शक्ति, लोक निर्माण एवं वन विभाग को बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया गया ताकि क्षेत्र में विकासात्मक कार्यों को गति मिल सके तथा अधोसंरचना निर्माण के दौरान विभागों में अति व्यापी की समस्या उत्पन्न न हो।
बैठक की कार्यवाही का संचालन उपमण्डलाधिकारी कल्पा अमित कल्थाइक ने किया तथा लाडा व साडा के तहत आयोजित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
इससे पूर्व राजस्व मंत्री ने राजकीय महाविद्यालय रिकांग पिओ का दौरा किया। उन्होंने विद्यालय में निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान राजस्व मंत्री ने नवनिर्मित महाविद्यालय पुस्तकालय का लोकार्पण किया तथा विज्ञान भवन का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा, जिला परिषद उपाध्यक्षा प्रिया नेगी, उपमण्डलाधिकारी निचार नारायण सिंह चौहान, पंचायत समिति कल्पा की अध्यक्षा ललिता पंचारस, जिला परिषद सदस्य हितैष नेगी, उपपुलिस अधीक्षक नवीन जालटा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी, तहसीलदार सांगला हरदयाल सिंह, अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण आनंद शर्मा, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत टाशी नेगी, अधिशाषी अभियन्ता जल शक्ति अभिषेक शर्मा, उप-निदेशक बागवानी भूपेंद्र नेगी, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय रिकांग पिओ डॉ उत्तम चंद चौहान, विभिन्न पंचायतों के जन प्रतिनिधि, विभिन्न परियोजनाओं के पदाधिकारी व गैर सरकारी सदस्यों सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ उपमंडल के हाब्बन सेरटी में कच्चे टैंक में मिला व्यक्ति का शव

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के अंतर्गत हाब्बन क्षेत्र के सेरटी गांव में आज…

19 hours ago

महाशिवरात्रि पर सराज में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी जीप, तीन युवकों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट सराज क्षेत्र में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर एक भीषण सड़क हादसे ने…

22 hours ago

भल्लू के पास मिक्सचर में बाजू आने से 15 बर्षीय की मौत

झंडूता (जीवन सिंह ,संवाददाता ), झंडूता उपमंडल के पुलिस थाना तलाई के अंतर्गत आने वाले…

2 days ago

नगर परिषद नाहन में स्वच्छता कार्यशाला आयोजित, कचरा पृथक्करण और स्वच्छ सर्वेक्षण पर दिया गया विशेष जोर

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), नाहन नगर परिषद के मीटिंग हॉल में आज शहरी विकास विभाग,…

3 days ago

“किसी को उपहार, किसी को फटकार – यह तो न करो सरकार!”

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), ग्रामीण क्षेत्रों में खोले जाएँ CBSE स्कूल – राजकीय भाषाई…

3 days ago

आपदा मित्र की समाज में अहम भूमिका- उपायुक्त

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), उपायुक्त अनुपम कश्यप ने शुक्रवार को आपदा मित्रों के…

3 days ago