मुख्य समाचार

ऑपरेशन सिंदूर से गर्वित हुआ देश, दुनिया को दिखाया भारत का संकल्प : मेलाराम शर्मा

राजगढ (निशेष शर्मा, संवाददाता),

जिला सिरमौर भाजपा के प्रवक्ता मेलाराम शर्मा ने कहा है कि भारतीय सेना और राष्ट्रीय नेतृत्व ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भारत आतंकवाद के मंसूबों को नाकाम करने में पूरी तरह सक्षम है। उन्होंने सफल रहे ऑपरेशन सिंदूर की सराहना करते हुए कहा कि आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त करके भारतीय सेना ने हर हिंदुस्तानी का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है।
मेलाराम शर्मा ने कहा कि भारत हमेशा से शांति का पक्षधर रहा है, लेकिन अगर कोई राष्ट्र या संगठन भारत की ओर आंख उठाकर देखेगा, तो उसे करारा जवाब देना भी हम भलीभांति जानते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय नेतृत्व ने इस ऑपरेशन के ज़रिए दुनिया को यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत अब किसी भी कीमत पर अपनी संप्रभुता और नागरिकों की सुरक्षा से समझौता नहीं करेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने पाकिस्तान सीमा पार किए बिना ही जिस तरह से आधी रात को आतंकियों के पाकिस्तानी ठिकानों को ध्वस्त करने का कारनामा किया है उस से भारतीय सेवा की दक्षता और शौर्य का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है । मोदी सरकार ने यह सिद्ध कर दिया है कि अब राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों में भी अब कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही। मेलाराम शर्मा ने सेना के जवानों और अधिकारियों को नमन करते हुए कहा कि उनके साहस, शौर्य और समर्पण ने देशवासियों के मन में गर्व और आत्मविश्वास की भावना को और भी प्रबल किया है।

उन्होंने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के नाम से इस ऐतिहासिक अभियान ने युवाओं में देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया है तथा यह संदेश दिया है कि भारत अब केवल कहता ही नहीं, बल्कि ज़रूरत पड़ने पर ठोस निर्णायक कदम भी उठाना जानता है। मेलाराम शर्मा ने बताया कि जिन आतंकवादियों ने पुलवामा कायरता हमले में हिंदुस्तान की महिलाओं के मस्तक का सिंदूर मिटाया था, उसी के जवाब में भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त करके न केवल प्रभावित परिवारों के आंसू पोंछने का काम किया है अपितु पूरे विश्व को यह संदेश भी दिया है कि यदि कोई भारत की अस्मिता पर हाथ डालने का प्रयास करेगा तो उसे मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा । उन्होंने कहा कि इस समय पूरा राष्ट्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेवा की भूरी भूरी प्रशंसा कर रहा है और समूचा राष्ट्र चट्टान की तरह नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

59 minutes ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

3 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

4 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

7 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

7 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

7 hours ago