मुख्य समाचार

30 अप्रैल से 08 मई, 2025 तक राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी होंगे किन्नौर जिला के प्रवास पर

सुरजीत नेगी/किन्नौर,
राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 30 अप्रैल से 08 मई, 2025 तक जिला के प्रवास पर रहेंगे। राजस्व मंत्री 30 अप्रैल को सायं 03ः30 बजे चोलिंग में जिला किन्नौर के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों हेतु सेना द्वारा प्रदत्त दो रोगी वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे तथा तांगलिंग खड्ड पर निर्मित बेली पुल का उद्घाटन करेंगे। 01 मई को राजस्व मंत्री रामलीला मैदान रिकांग पिओ में मजदूर दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होगें। 02 मई को कैबिनेट मंत्री प्रातः 11 बजे रिकांग पिओ स्थित आई.टी.डी.पी भवन के सम्मेलन कक्ष में परियोजना सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

जगत सिंह नेगी 03 मई को प्रातः 11 बजे रिकांग पिओ स्थित आई.टी.डी.पी भवन के सम्मेलन कक्ष में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे तथा सांय 5 बजे क्षेत्रीय अस्पताल रिकांग पिओ में विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई का उद्घाटन करेंगे। राजस्व मंत्री 04 मई को निचार उपमण्डल की तराण्डा पंचायत के थाच गांव के लिए बस सेवा का शुभारंभ करेंगे व जाईका भवन का उद्घाटन करेंगे और दि तरण्डा बहुउद्देश्य सहकारी सभा तराण्डा का शुभारंभ करेंगे तथा जन समस्याएं सुनेंगे।

बागवानी मंत्री 06 मई को प्रातः 11ः30 बजे रिकांग पिओ स्थित आई.टी.डी.पी भवन के सम्मेलन कक्ष में जिला स्तरीय योजना विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे तथा सायं 4 बजे जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांग पिओ में विद्यालय सलाहकार समिति व जिला स्तरीय मेस समिति की अध्यक्षता करेंगे। जनजातीय विकास मंत्री 07 मई को प्रातः 11 बजे रिकांग पिओ स्थित आई.टी.डी.पी भवन के सम्मेलन कक्ष में लाडा की बैठक की अध्यक्षता करेंगे तथा सायं 3 बजे कल्पा व सांगला क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण की बैठक लेगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago