मुख्य समाचार

पच्छाद विधायक रीना कश्यप ने पहलगांव आतंकी घटना पर जताया गहरा शोक

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक रीना कश्यप ने जम्मू-कश्मीर के पहलगांव में हुई कायराना आतंकी घटना पर गहरा शोक और आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं मानवता को शर्मसार करती हैं और देश की एकता व अखंडता को चुनौती देती हैं। विधायक रीना कश्यप ने कहा कि धर्म देखकर लोगों को निशाना बनाना अत्यंत निंदनीय और अमानवीय कृत्य है, जो किसी भी सभ्य समाज में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की और कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और उम्मीद जताई कि आतंकियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

चलती बाइक पर मौत का रहस्य! 55 वर्षीय खजान सिंह को लगी गोली, 8 घंटे बाद चचेरे भाई के हेलमेट से मिला सनसनीखेज सुराग

संध्या कश्यप नाहन जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल में एक ऐसा मामला सामने आया है,…

2 days ago

ठियोग के बालग में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 23 लोग रंगे हाथों गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी…

2 days ago

दिवाली पर हिमाचल पुलिस की 112 सेवा का रिकॉर्ड, एक दिन में संभालीं 586 आपात घटनाएं; 187 जगह लगी आग

ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…

3 days ago

पटाखे जलाने को लेकर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या; दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…

3 days ago

पच्छाद में दर्दनाक हादसा: गौशाला में आग से जिंदा जले 11 पशु, 500 घास के पूले भी राख

ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…

3 days ago