मुख्य समाचार

सराहन में लगेगी पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा

विक्रमादित्य सिंह ने किया निरीक्षण, मां भीमाकाली मंदिर के साथ होगी स्थापित
सुरजीत नेगी/रामपुर बुशहर,
प्रदेश के हजारों लोगों के दिलों पर राज करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की पर्यटन स्थल सराहन में प्रतिमा स्थापित की जाएगी। वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर इस प्रतिमा को मां भीमाकाली मंदिर के सामने स्थापित किया जाएगा। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सराहन पहुंचकर मौका का जायजा लिया। बुशहर स्पोर्ट्स, कल्चरल एंड एनवायरमेंट एसोसिएशन के तत्वाधान में इस प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। सराहन पहुंचे मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्यों के साथ मौके का मुआयना किया। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल सोनी, रमेश सोनी, दुर्गा सिंह, पदम नोगल, अनू मेहता, नरेश लारजू, गीतादत्त शर्मा, मनीष चौहान और भूपेश धीमान सहित अन्य मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago