Uncategorized

अर्शिया शर्मा कल से संभालेंगी उपमण्डलीय अधिकारी का कार्यभार, प्रशासनिक मजबूती की उम्मीद

झंडूता (जीवन),

झंडूता उपमंडल में थोड़े समय से रिक्त चल रहे उपमण्डलीय अधिकारी (एसडीएम) के पद पर अब 2018 बैच की हिमाचल प्रशासनिक सेवा (एचएएस) अधिकारी अर्शिया शर्मा कल से कार्यभार संभालेंगी। इस महत्वपूर्ण पद को अब तक तहसीलदार झंडूता कुनिका अर्ष ने संभाल रखा था। अर्शिया शर्मा की नियुक्ति से क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यों को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

अर्शिया शर्मा ने फोन के माध्यम से आज इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए बताया कि वह कल, 25 अप्रैल को झंडूता में उपमण्डलीय अधिकारी के रूप में अपनी जॉइनिंग देंगी। विशेष रूप से यह उल्लेखनीय है कि अर्शिया इससे पहले झंडूता में ही तहसीलदार के पद पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। उस दौरान उन्होंने अपने कुशल नेतृत्व और जनसेवा के प्रति समर्पण से क्षेत्र में कई सराहनीय कार्य किए, जिनकी चर्चा आज भी स्थानीय लोगों के बीच होती है। उनकी कार्यशैली और प्रशासनिक दक्षता को देखते हुए स्थानीय निवासियों में उनकी वापसी को लेकर उत्साह का माहौल है।

अर्शिया शर्मा की नियुक्ति से क्षेत्र में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को भी बल मिलेगा। उनकी अनुभवी कार्यशैली और पूर्व में झंडूता में किए गए कार्यों को देखते हुए यह माना जा रहा है कि वह इस नई भूमिका में भी अपनी छाप छोड़ेंगी।स्थानीय लोगों का कहना है कि अर्शिया शर्मा के पिछले कार्यकाल में उनकी सुलभता और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता ने प्रशासन और जनता के बीच एक मजबूत सेतु का काम किया था। अब उनकी वापसी से क्षेत्र में प्रशासनिक पारदर्शिता और कार्यकुशलता में और इजाफा होगा। यह उम्मीद की जा रही है कि उनके नेतृत्व में झंडूता उपमंडल में विकास और प्रशासनिक कार्यों को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

चलती बाइक पर मौत का रहस्य! 55 वर्षीय खजान सिंह को लगी गोली, 8 घंटे बाद चचेरे भाई के हेलमेट से मिला सनसनीखेज सुराग

संध्या कश्यप नाहन जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल में एक ऐसा मामला सामने आया है,…

2 days ago

ठियोग के बालग में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 23 लोग रंगे हाथों गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी…

2 days ago

दिवाली पर हिमाचल पुलिस की 112 सेवा का रिकॉर्ड, एक दिन में संभालीं 586 आपात घटनाएं; 187 जगह लगी आग

ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…

3 days ago

पटाखे जलाने को लेकर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या; दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…

3 days ago

पच्छाद में दर्दनाक हादसा: गौशाला में आग से जिंदा जले 11 पशु, 500 घास के पूले भी राख

ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…

3 days ago