मुख्य समाचार

खिलाड़ियों को आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना खेल परिषद का मुख्य उद्देश्य-सुमित खिम्टा

उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला खेल परिषद की बैठक
नाहन (हेमंत चौहान, संवाददाता),

सिरमौर जिला में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नाहन में 7 करोड़ रुपये की लागत से खेल इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया गया है ताकि जिला के प्रतिभावान खिलाड़ी यहां अभ्यास कर प्रदेश तथा राष्ट्र स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर जिला सिरमौर तथा हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। यह उदगार उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला खेल परिषद सिरमौर सुमित खिमटा ने आज उपायुक्त कार्यालय में आयोजित जिला खेल परिषद की बैठक के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि खिलाडियों को आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना जिला खेल परिषद का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि नाहन में 3 करोड़ की लागत से नए स्क्वैश कोर्ट व टेबल टेनिस परिसर का निर्माण कार्य अन्तिम चरण में है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा खेल प्रोत्साहन योजना के तहत जिला सिरमौर के 4 विधानसभा क्षेत्रों में 60 लाख रुपये की लागत से खेल मैदान बनाए जा रहे हैं जिनमें खेल मैदान गैलियों संगडाह, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोज्जर पांवटा साहिब, राजकीय माध्यमिक पाठशाला जामली नाहन तथा खेल मैदान पभार जमना शिलाई शामिल हैं।उपायुक्त ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न राष्ट्रीय खेल आयोजनो में भाग लेने वाले जिला सिरमौर के प्रतिष्ठित खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि के लिए 7 लाख 22 हजार 500 रुपये की प्रोत्साहन राशी प्रदान की गई। उन्होंने खेल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह इंडोर शूटिंग रेंज तथा इंडोर खेल परिसर में सीसीटीवी कैमरे स्थापित करना सुनिश्चित करे ।बैठक में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, जिम तथा शूटिंग रेंज के पंजीकरण फीस का भी निर्धारण किया गया।बैठक में जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी भूपेन्द्र वर्मा ने उपायुक्त का स्वागत किया तथा बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।इस अवसर पर उप निदेशक उच्च शिक्षा हिमेन्द्र बाली सहित विभिन्न खेल संघों के अध्यक्ष तथा सरकारी व गैर सरकारी सदस्य भी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

चलती बाइक पर मौत का रहस्य! 55 वर्षीय खजान सिंह को लगी गोली, 8 घंटे बाद चचेरे भाई के हेलमेट से मिला सनसनीखेज सुराग

संध्या कश्यप नाहन जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल में एक ऐसा मामला सामने आया है,…

18 hours ago

ठियोग के बालग में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 23 लोग रंगे हाथों गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी…

24 hours ago

दिवाली पर हिमाचल पुलिस की 112 सेवा का रिकॉर्ड, एक दिन में संभालीं 586 आपात घटनाएं; 187 जगह लगी आग

ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…

2 days ago

पटाखे जलाने को लेकर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या; दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…

2 days ago

पच्छाद में दर्दनाक हादसा: गौशाला में आग से जिंदा जले 11 पशु, 500 घास के पूले भी राख

ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…

2 days ago