राजनीति

भाजपा को आज विश्व  के सबसे बड़े संगठन में शुमार होने का गौरव : बिहारी लाल शर्मा

मनाली विधान सभा क्षेत्र ने कटराईं  में किया सफल सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन।
कुल्लू (आशा डोगरा, सब एडिटर),

भाजपा को आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव प्राप्त हुआ है। बर्ष 1980 में भाजपा की नींव रखी गई थी। 6अप्रैल 2025 को भाजपा ने इस बार अपना 46 बाँ स्थापना दिवस समारोह मनाया।इन 46 वर्षों में भाजपा को विश्व का सबसे बड़ा संगठन बनने का गौरव प्राप्त हुआ है।  यह जानकारी प्रदेश भाजपा महामंत्री बिहार लाल शर्मा ने कटराईं में भाजपा मनाली मंडल द्वारा आयोजित सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दी। बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि भाजपा संगठन को यहां तक पहुंचाने में भाजपा के करोड़ों पार्टी के कार्यकर्ताओं का योगदान रहा है,जिनके अमूल्य सहयोग से आज भाजपा ने बट वृक्ष का रूप धारण किया है। उन्होंने बड़े विस्तार से भाजपा के 1980 से शुरू हुए सफर का आज तक पूर्ण विवरण दिया। उन्होंने ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश की छवि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सुधरी है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के हर वर्ग के लिए कार्य हो रहा है।इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष गोविन्द सिंह ठाकुर ने सक्रिय सदस्य सम्मेलन को संबोधित करते हुए सम्मेलन के महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि भाजपा ही एक ऐसा संगठन है जहां समय समय पर कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाए जाते हैं। सक्रिय सदस्य सम्मेलन में बड़ी संख्या में पहुंच कर सम्मेलन को सफल बनाने के लिए उन्होंने सबको बधाई दी।उन्होंने बताया कि जिन कार्यकर्ताओं ने 50 से अधिक सदस्य बनाए थे उनको सक्रिय कार्यकर्ता की श्रेणी में लिया गया था। यह सभी सदस्य आगे आने वाले समय में संगठन में अहम भूमिका निभाएंगे । उन्होने इस अवसर बताया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार हिमाचल की जनता को ठगने का कार्य कर रही है। महिलाओं को 1500 रुपए से महरूम किया है।प्रदेश में भाजपा द्वारा शुरू किए हज़ारों की संख्या में संस्थाओं को बंद कर के प्रदेश सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है।जिसका खमियाजा इनको आने वाले समय में भुगता पड़ेगा,जब प्रदेश की जनता इन्हें सता से बाहर करेगी।इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष अमित सूद ने सक्रिय सदस्य सम्मेलन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने इस अवसर पर आने वाले समय में जिला में होने वाले कार्यों का विस्तार से वर्णन किया।उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा लिए जा रहे जनविरोधी  कार्यों का विरोध किया।इस सक्रिय सदस्य सम्मेलन को भाजपा मनाली मंडल के अध्यक्ष सहित नगर मंडल के अध्यक्ष ठाकुर दास ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धनेश्वरी ठाकुर, प्रदेश किसान मोर्चा के महामंत्री अखिलेश कपूर,महिला मोर्चा प्रदेश सचिव बर्षा ठाकुर, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्याम कुल्वी,जिला भाजपा प्रवक्ता रुक्मणि जोशी,जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष जनेश ठाकुर, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष गंगा सिंह नगर मंडल के महामंत्री सुनील कारवा,भागेश शर्मा, मनाली मंडल के महामंत्री पन्ना लाल भारद्वाज व देवेन्द्र ठाकुर भी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

6 hours ago

रबोन बाईपास पर नाकाबंदी के दौरान 8 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार…

23 hours ago

कुल्लू भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश कपूर को ICAR का गैर आधिकारिक सदस्य बनने पर दी बधाई

कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ), कुल्लू मनाली विधानसभा से संबंध रखने वाले भारतीय जनता…

23 hours ago

हरिपुरधार बैठक में डॉ. राजीव बिंदल का सरकार पर हमला, बजट को बताया “बैक गियर”

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज सोमवार को…

24 hours ago

विकास खण्ड ददाहू की 25 पंचायतों में शामिल हुए जिला परिषद के दो वार्ड।

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया…

24 hours ago

एनडी&पीएस मामले में सफलता – बैकवर्ड लिंकज में आरोपी की गिरफ्तारी

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान…

24 hours ago