सुरजीत नेगी/किन्नौर,
राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल शिमला, होमगार्ड tcकिन्नौर व अग्निशमन विभाग किन्नौर के संयुक्त तत्वाधान में आज जनजातीय जिला किन्नौर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी व पांगी में प्राकृतिक आपदा के दौरान किए जाने वाले राहत एवं बचाव बारे जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कोठी व पांगी विद्यालय के 190 विद्यार्थियों ने प्राकृतिक आपदा से निपटने बारे प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस दौरान प्राकृतिक आपदा प्रबंधन बारे विद्यार्थियों को बताया गया जिसमें भूकम्प, आगजनी, बाढ़ व भू-स्खंलन जैसी आपदाओं के दौरान बचाव कार्य, बुनियादी जीवन समर्थन, आपातकालीन कार्यवाही व आपदा अवलोकन जैसे मुख्यः बिंदुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिला के विद्यार्थियों व अध्यापकों को आपदा संबंधी बचाव व उपायों बारे जानकारी प्रदान करना है ताकि भविष्य में होने वाली आपदा में जान-माल के नुकसान को कम किया जा सके। इसके अलावा विद्यार्थियों को आपदा से बचाव बारे जानकारी प्रदान करने का उद्देश्य अभिभावकों व आस-पास के लोगों को भी प्राकृतिक आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों से अवगत करवाना है ताकि किसी भी आपदा के दौरान लोग आपसी समन्वय स्थापित कर आपदा से होने वाले नुकसान को बचा सकें।
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा मोचन बल (HP SDRF) की…
केलांग ( रंजीत लाहौली,संवाददाता ), जनजातीय जिला लाहौल स्पीति से संबंध रखने वाली तेंजिन डोल्मा…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला: राजधानी शिमला में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजीव ठाकुर के नेतृत्व में एक…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन जिले के दाड़लाघाट क्षेत्र में पुलिस की एसआईयू टीम…
ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश में चिट्टे का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिला…