Uncategorized

विमल नेगी मौत मामला: देश राज की दलीलें नहीं आई काम, जमानत याचिका रद्द

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

HPPCL के चीफ इंजीनियर विमल नेगी मामले में आरोपी देशराज की ये इमोशनल दलीलें काम न आई कि “वह अपने परिवार का एकमात्र रोटी कमाने वाला है “वह एक सम्मानित परिवार से है, समाज में गहरी जड़ें हैं। हिमाचल हाईकोर्ट ने पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत मामले में सस्पेंड डायरेक्टर देशराज की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट ने बुधवार को यह फैसला सुनाया है।न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह की अदालत ने 24 मार्च को दोनों पक्ष सुनने के बाद इस केस में जजमेंट को रिजर्व रख दिया था और बुधवार को निर्णय सुनाया है कि आवेदक के विरुद्ध लगाए गए आरोपों की गंभीरता तथा जांच एजेंसी द्वारा अब तक एकत्र किए गए साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए, यह न्यायालय इस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि आवेदक यह साबित करने में सक्षम नहीं है कि उसे इस मामले में झूठा आरोपी बनाया गया है, विशेषकर तब, जब उसका नाम शिकायत में विशेष रूप से उल्लेखित किया गया है तथा शिकायतकर्ता द्वारा विशेष आरोप लगाए गए हैं, जिनकी पुष्टि आवेदक के निजी सहायक के बयान से हुई है। उपरोक्त चर्चा का संचयी प्रभाव यह है कि इस स्तर पर आवेदक के पक्ष में बीएनएसएस की धारा 482 के तहत राहत प्रदान करने का कोई मामला नहीं बनता है। इसलिए जमानत आवेदन खारिज किया जाता है।

Himachal Darpan

Recent Posts

रबोन बाईपास पर नाकाबंदी के दौरान 8 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार…

5 hours ago

कुल्लू भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश कपूर को ICAR का गैर आधिकारिक सदस्य बनने पर दी बधाई

कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ), कुल्लू मनाली विधानसभा से संबंध रखने वाले भारतीय जनता…

5 hours ago

हरिपुरधार बैठक में डॉ. राजीव बिंदल का सरकार पर हमला, बजट को बताया “बैक गियर”

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज सोमवार को…

5 hours ago

विकास खण्ड ददाहू की 25 पंचायतों में शामिल हुए जिला परिषद के दो वार्ड।

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया…

5 hours ago

एनडी&पीएस मामले में सफलता – बैकवर्ड लिंकज में आरोपी की गिरफ्तारी

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान…

6 hours ago

सड़क निर्माण साइट से लाखों की चोरी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), थाना झाकड़ी में चोरी का एक मामला दर्ज किया…

7 hours ago