मुख्य समाचार

एसजेवीएन के एनजेएचपीएस ने वेंडर डेवल्‍पमेंट मीट के 23वें संस्करण का आयोजन किया

सुरजीत नेगी /रामपुर बुशहर,
एसजेवीएन के 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन (एनजेएचपीएस) ने आज सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए वेंडर डेवल्‍पमेंट मीट के 23वें संस्करण का सफलतापूर्वक आयोजन किया। अजय कुमार शर्मा, निदेशक (कार्मिक), एसजेवीएन इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि अजय कुमार शर्मा, परियोजना प्रमुख (एनजेएचपीएस) आशुतोष बहुगुणा तथा कारपोरेट मुख्यालय एवं एसजेवीएन की विभिन्न परियोजनाओं से उपस्थित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

अजय कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में इस बात पर प्रकाश डाला कि वेंडर डेवल्‍पमेंट मीट एक समावेशी पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, जहां एमएसएमई विकसित और सफल हो सकते हैं। उन्होंने वेंडरों से सुचारू और निष्पक्ष भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शासकीय मानदंडों तथा एसजेवीएन की प्रापण नीतियों से स्‍वयं को परिचित करने का आग्रह किया ।

वेंडर डेवल्‍पमेंट मीट में एमएसएमई, एनएसआईसी, राष्ट्रीय अनु.जा./अनु.ज.जा.हब एमएसएमई और जेम(जीईएम) के अधिकारियों द्वारा भाग लेने वाले वेंडरों के लिए बहुमूल्य जानकारी प्रदान करते हुए विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया गया। वेंडरों ने कंपनी के साथ सहभागि‍ता के अपने अनुभव और सफलता की कहानियाँ भी साझा कीं। कार्यक्रम का समापन ओपन फोरम के साथ संपन्‍न हुआ, जहाँ वेंडरों और हितधारकों ने नैतिक मानकों को बनाए रखते हुए प्रापण प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने के सर्वोत्तम तरीकों, चुनौतियों और आगामी कार्यशैली पर मंथन किया।

वेंडर डेवल्‍पमेंट मीट में मनमीत गुप्ता, डिप्टी सीवीओ, कारपोरेट मुख्यालय, राजीव अग्रवाल, परियोजना प्रमुख (सुन्नी डैम एचईपी), जे.एस. नैय्यर, परियोजना प्रमुख (एनएमएचपीएस), विकास मारवाह, परियोजना प्रमुख (रामपुर एचपीएस), विवेक शर्मा, परियोजना प्रमुख (एलएचईपी-I) तथा एसजेवीएन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago