खेल जगत

पालू में शहीदों की याद में क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),

राजगढ़ उपमंडल के पालू गांव में शहीद प्रवीण शर्मा और शाहिद हितेश शर्मा की याद में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था साथ दिवसीय इस क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ शाहिद प्रवीण शर्मा के पिता राजेश शर्मा द्वारा किया गया था ग्रामीण स्तरीय इस प्रतियोगिता में लगभग 25 टीमों ने भाग लिया था। फाइनल मुकाबला बोहल टालिया बनाम पचड के बीच में खेला गया। और बोहल टालिया ने फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी राजगढ़ मंडल के महामंत्री अरुण चौहान और वशिष्ठ अतिथि बीडीसी चेयरमैन सरोज शर्मा ने शिरकत की । इस अवसर पर मुख्य अतिथि का कमेटी द्वारा स्वागत किया गया और मुख्य अतिथि द्वारा विजेता टीम को ट्रॉफी और 11000 की राशि देकर सम्मानित किया गया वहीं उपविजेता टीम को ट्रॉफी व 5100 की राशि देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अरुण चौहान ने कहा की इन वीर जवानों की शहादत को क्षेत्र हमेशा याद रखेगा जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर किए । उन्होंने कहा कि पालू गांव में इन वीर जवानों की याद में मैदान का निर्माण किया जाएगा । यह मांग वह विधायक रीना कश्यप के समक्ष रखेंगे। ऐसा आश्वासन वहां पर उपस्थित लोगों को दिया इस अवसर पर उन्होंने कमेटी को इस आयोजन के लिए ₹21000 की राशि प्रदान की। वही बीडीसी अध्यक्ष सरोज शर्मा ने महिला मंडलों को 11 11 हजार रुपए की राशि देने  की घोषणा की।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

21 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

21 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

21 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

23 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

1 day ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

1 day ago