Uncategorized

राजगढ़ में दमकल बिभाग का कार्यालय खोलने की घोषणा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

प्रदेश सरकार के बजट में राजगढ़ में दमकल बिभाग का कार्यालय खोलने और इसी वर्ष सीवरेज का कार्य आरंभ करने की घोषणा करने के लिए राजगढ़ कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु का आभार प्रकट किया है | पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष परीक्षा चौहान , सुंदर सिंह ठाकुर , विवेक शर्मा , सुनील शर्मा , राजकुमार ठाकुर , दिनेश आर्य . विक्रम ठाकुर , आशा प्रकाश , अजय चौहान , रतन हाब्बी , सुरेन्द्र तोमर , अनुज ठाकुर , अमन ठाकुर , दुर्गेश सिंहमार , रामा नन्द ठाकुर , जीवन सिंह , राजिन्द्र वर्मा , धर्मेन्द्र वर्मा , जितेन्द्र ठाकुर व् कमल रापटा आदी कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने बजट में राजगढ़ के लिए दमकल विभाग कार्यालय खिलने और सीवरेज का कार्य आरम्भ करवाने का प्रावधान करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रती आभार प्रकट किया | कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने कहा कि राजगढ़ में दमकल विभाग खोले जाने की मांग कई वर्षो से के जा रही थी और इसकी यहाँ नितांत आवश्यकता थी | दमकल विभाग कार्यालय खुलने से आगजनी की घटनाओ पर समयबद्द काबू पाया जा सकेगा | साथ ही सीवरेज प्रणाली से जुड़ने से लगातार बड़ते जा रहे राजगढ़ शहर के लोगो को भी सुविधा मिलेगी | कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पेश बजट की भी सराहना करते हुए बजट को हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने और प्रत्येक वर्ग को राहत , खुशहाली और दूरदर्शी बताया और कहा कि यह बजट हिमाचल के लिए एक मिल का पत्थर साबित होगा |

Himachal Darpan

Recent Posts

चिरगांव, शिमला में कथित अपहरण प्रकरण में शिमला पुलिस द्वारा त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ),कल प्रातःकाल शिमला पुलिस को चांसुल रिज़ॉर्ट, चिरगांव से…

1 hour ago

गेयटी थिएटर शिमला में देवभूमि शिखर सम्मान समारोह आयोजित, प्रेमपाल आर्य हुए सम्मानित।

राजगढ़ (निशेष शर्मा , संवाददाता),देवभूमि कला मंच द्वारा 22 फरवरी 2026 को गेयटी थिएटर में…

1 hour ago

साम्राज्यवादी अमेरिका-भारत व्यापार समझौता व देश की संप्रभुता पर हो रहे हमले के खिलाफ रामपुर में विरोध प्रदर्शन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी ,संवाददाता ) सीपीएम लोकल कमेटी रामपुर ने पार्टी की केंद्रीय कमेटी…

19 hours ago

बड़ी खबर : सोलन पुलिस ने दिल्ली पुलिस के 20 जवानों को लिया हिरासत में

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), शिमला में एआई समिट प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस…

19 hours ago

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस: विज्ञान समारोह के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “Women in Science: Catalysing Viksit Bharat” रही।

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्रधानाचार्या प्रोफेसर भारती भागड़ा…

20 hours ago

कुल्लू दौरे पर राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन डॉ. एसपी कत्याल की सख्त कार्रवाई

कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ),राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन डॉ. एसपी कत्याल ने जिला…

22 hours ago