Uncategorized

बरठीं में 16 वर्षीय किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

झंडूता , 18 मार्च (जीवन): झंडूता विधानसभा क्षेत्र के तहत बरठीं में मंगलवार को एक 16 वर्षीय किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना त्रिमूर्ति मंदिर के पास स्थित किराए के मकान में हुई, जहां मृतका नैना पुत्री सतीश कुमार रहती थी। मूल रूप से मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली नैना बरठीं में अपने परिवार के साथ रह रही थी।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन उसे तुरंत बरठीं अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस थाना तलाई की टीम मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए साक्ष्य एकत्र कर रही है और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

यह घटना एक बार फिर समाज में बढ़ती आत्महत्या की प्रवृत्ति पर सवाल खड़े करती है। मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाने और समय रहते मदद लेने की आवश्यकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि डिप्रेशन, मानसिक तनाव और अन्य सामाजिक दबावों के कारण युवा इस तरह के कदम उठाने को मजबूर हो जाते हैं।

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस थाना प्रभारी तलाई विनोद कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर भेज दी गई है और आगामी कार्रवाई जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

चलती बाइक पर मौत का रहस्य! 55 वर्षीय खजान सिंह को लगी गोली, 8 घंटे बाद चचेरे भाई के हेलमेट से मिला सनसनीखेज सुराग

संध्या कश्यप नाहन जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल में एक ऐसा मामला सामने आया है,…

21 minutes ago

ठियोग के बालग में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 23 लोग रंगे हाथों गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी…

6 hours ago

दिवाली पर हिमाचल पुलिस की 112 सेवा का रिकॉर्ड, एक दिन में संभालीं 586 आपात घटनाएं; 187 जगह लगी आग

ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…

1 day ago

पटाखे जलाने को लेकर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या; दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…

1 day ago

पच्छाद में दर्दनाक हादसा: गौशाला में आग से जिंदा जले 11 पशु, 500 घास के पूले भी राख

ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…

2 days ago