राजनीति

रीना कश्यप ने बजट को बताया दिशाहीन

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),

पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक रीना कश्यप ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा प्रस्तुत प्रदेश बजट को निराशाजनक और दिशाहीन करार दिया है। उनका कहना है कि चुनावी वादों का इस बजट में कोई जिक्र नहीं है, जिससे जनता ठगी हुई महसूस कर रही है। उन्होंने विशेष रूप से किसानों, बागवानों, कर्मचारियों, युवाओं और महिलाओं के लिए कोई ठोस राहत नहीं मिलने पर चिंता जताई। रीना कश्यप ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने महिलाओं को हर महीने ₹1500 देने का वादा किया था, लेकिन यह वादा अब तक पूरा नहीं हुआ। उन्होंने पात्रता आयु सीमा को 21 वर्ष निर्धारित करना महिलाओं के साथ अन्याय बताया। बजट में आशा वर्करों और मल्टी टास्क वर्करों के मानदेय में की गई मामूली वृद्धि को भी बेहद कम बताया गया।

उन्होंने सरकार पर कर्मचारियों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों को नजरअंदाज किया गया है। धार्मिक स्थलों के लिए बजट में प्रावधानों पर भी उन्होंने सवाल उठाए, विशेषकर राजगढ़ के ऐतिहासिक शाया मंदिर और सराहं के भुरेश्वर देवता मंदिर को बजट में शामिल न किए जाने को लेकर। विधायक ने नारग में आदर्श स्वास्थ्य केंद्र न खोले जाने और सराहं अस्पताल के 100 बेड के न करने पर भी निराशा व्यक्त की। उनका कहना है कि यह बजट जनता को गुमराह करने वाला और असत्य का पुलिंदा है, जिसमें विकास के लिए ठोस योजनाएं और राहत के प्रावधान नहीं हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

ठियोग के बालग में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 23 लोग रंगे हाथों गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी…

5 hours ago

दिवाली पर हिमाचल पुलिस की 112 सेवा का रिकॉर्ड, एक दिन में संभालीं 586 आपात घटनाएं; 187 जगह लगी आग

ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…

1 day ago

पटाखे जलाने को लेकर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या; दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…

1 day ago

पच्छाद में दर्दनाक हादसा: गौशाला में आग से जिंदा जले 11 पशु, 500 घास के पूले भी राख

ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…

1 day ago

बद्दी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड, 10 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार; मौके से 9.18 लाख रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला…

2 days ago