राजगढ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),
संयुक्त भू-व्यवस्था पटवारी एवम् कानूनगो संघ हिमाचल प्रदेश की वर्चुअल मीटिंग संघ के राज्य अध्यक्ष शमशेर ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में शिमला भू-व्यवस्था मण्डल के मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्दर, महासचिव श्याम सिंह चौहान, मुख्य सलाहाकार अरविन्द मेहता एवम् उप प्रधान प्रेम साप्टा व पंकज व उनकी कार्यकारणी तथा भू-व्यवस्था मण्डल कांगड़ा के अध्यक्ष ओंकार शर्मा एवम् उनकी कार्यकारिणी, राज्य मुख्य सलाहाकार रमेश चौहान, राज्य महासचिव विनोद कुमार, उप प्रधान प्रशोत्तम सिंह, भरत भूषण शक्ति चन्द, राज्य कोषाध्यक्ष जोगिन्द्र सिंह तोमर, प्रेस सचिव चेतराम पाल एवम् राज्य कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। राज्य अध्यक्ष शमशेर ठाकुर ने यहा मीडिया को जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया की दिनांक 24-08-2024 को संयुक्त पटवारी एवम् कानूनगो महासंघ हि०प्र० की सरकार हि०प्र० से मांगो को लेकर बलवान चन्द अतिरिक्त सचिव (राजस्व) की अध्यक्षता में गठित कमेटी की सिफारिशों एवम् दिनांक 22 फरवरी 2025 को महाल विंग के पटवारी एवम् कानूनगो के जिला संवर्ग को राज्य संवर्ग करने की अधिसूचना पर मंथन किया गया। गहन मंथन के पश्चात संयुक्त भू-व्यवस्था पटवारी एवम् कानूनगो संघ हि०प्र० ने बलवान चन्द अतिरिक्त सचिव (राजस्व) की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा की गई सिफारिशों को लेकर कमेटी का आभार व्यक्त किया | इस अवसर पर राज्य अध्यक्ष शमशेर ठाकुर ने बताया की संयुक्त भू-व्यवस्था पटवारी एवम् कानूनगो संघ हि०प्र० आन्दोलन कर रहे पटवारी एवम् कानूनगो महासंघ (महाल विंग) की उपरोक्त मांगो का पूर जोर समर्थन करता है। भू-व्यवस्था विभाग में कार्यरत पटवारी एवम् कानूनगो का मौजूदा राज्य संवर्ग होने के नाते दिनांक 22 फरवरी 2025 को राज्य संवर्ग की अधिसूचना के सन्दर्भ में संयुक्त भू-व्यवस्था पटवारी एवम् कानूनगो संघ हि०प्र० सरकार हि०प्र० एवम् महासंघ महाल विंग से आग्रह करता है कि चल रहे गतिरोध को वार्ता के माध्यम से शीघ्रातिशीघ्र दूर किया जाये, ताकि हि०प्र० की आम जनता के राजस्व सम्बन्धी मामलों का निष्पादन समयबद्ध किया जा सके।
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 24 जून। भाजपा नेता एवं सांसद सुरेश…
रामपुर बुशहर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), रामपुर खंड के पैन्शनरो की त्रैमासिक बैठक…
ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), राज्य कर एवं आबकारी विभाग (वस्तु एवं सेवा…
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 23 जून। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की…
केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), केलांग, 23 जून 2026… जिला दण्डाधिकारी एवं अध्यक्ष,…
सोलन ( नरेंद्र कूमार संवाददाता ), सोलन जिले में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की…