सुरजीत नेगी/रामपुर बुशहर,
412 मेगावाट की रामपुर परियोजना में 54 वां सुरक्षा सप्ताह मंगलवार से शुरू हुआ। इस मौके पर परियोजना प्रमुख एवं मुख्य महाप्रबंधक रामपुर एचपीएस विकास मारवाह ने उपस्थित कर्मचारियों को सुरक्षा की शपथ दिलवाई गई और एनडीआरएफ के माध्यम से आपदा प्रबन्धन बचाव विधियों और सीआईएसएफ के माध्यम से विभिन्न अग्नि शामक बचाव विधियों और आपदा बचाव उपकरणों का प्रदर्शन किया गया और विस्तृत जानकारी दी गई। परियोजना प्रमुख ने बताया कि 4 मार्च से 10 मार्च तक परियोजना प्रभावित पंचायतों के महिला मंडलों में गृह सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन परिस्थितियों से सम्बन्धित जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा और लघु नाटिका प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह 2025 का लक्ष्य सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा देना, जागरूकता बढ़ाना, कार्यस्थल दुर्घटनाओं में कमी लाना, सुरक्षा मानदंडों का अनुपालन सुनिश्चित करना, सुरक्षा में तकनीकी नवाचारों को प्रोत्साहित करने के साथ विकसित भारत 2047 के लक्ष्यों का समर्थन करते हुए इस बात पर जोर देना है कि सुरक्षा और कल्याण भारत की आर्थिक और सामाजिक प्रगति में कैसे योगदान करते हैं। इस मौके पर मुख्य अतिथि/परियोजना प्रमुख विकास मारवाह, मुख्य महाप्रबंधक बी. पी, सिंह, सीएमओ डॉ. विवेक आनंद सुरीन, सीआईएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार, एनडीआरएफ के सुब इंस्पेक्टर दयानंद आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में प्रबन्धक (सुरक्षा) मनोज कुमार चौहान ने सभी उपस्थित अतिथियों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…