Uncategorized

डॉ. रितु भाटिया को सर्वश्रेष्ठ पेपर पुरस्कार से सम्मानित किया गया

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

हिमाचल प्रदेश गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज और हॉस्पिटल, शिमला के ऑर्थोडॉन्टिक्स एंड डेंटोफेशियल ऑर्थोपेडिक्स विभाग की जूनियर रेज़िडेंट (जेआर-3) डॉ. रितु भाटिया को 28वें इंडियन ऑर्थोडॉन्टिक सोसाइटी (आईओएस) पीजी स्टूडेंट्स कन्वेंशन में सर्वश्रेष्ठ पेपर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हिमाचल प्रदेश गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज और हॉस्पिटल के प्राचार्य डॉक्टर आशु गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतिष्ठित सम्मेलन 20 से 23 फरवरी 2025 तक मानव रचना डेंटल कॉलेज, फरीदाबाद में आयोजित हुआ, जिसमें देशभर के पीजी छात्र अपने शोध प्रस्तुत करने के लिए एकत्र हुए। उनके शोध पत्र, “ऑर्थोडॉन्टिक ट्रीटमेंट के माध्यम से क्लेफ्ट लिप और पैलेट रोगियों के कार्य और जीवन की गुणवत्ता में सुधार” के लिए सराहा गया।

यह शोध क्लेफ्ट लिप और पैलेट से ग्रसित उन रोगियों के लिए ऑर्थोडॉन्टिक उपचार की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करता है, जो हमारे विभाग में आते हैं। विभाग में ऐसे सभी मरीजों का व्यापक ऑर्थोडॉन्टिक ट्रीटमेंट करते हैं, जिससे उनकी दैनिक जीवन की गतिविधियों, बोलने, चबाने और कार्यक्षमता में उल्लेखनीय सुधार आता है। यह उपचार न केवल उनकी ओरल फंक्शन को बेहतर बनाता है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर जीवन जीने में भी सहायता करता है।

इस उपलब्धि ने हिमाचल प्रदेश गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज और हॉस्पिटल, शिमला का गौरव बढ़ाया है और उभरते ऑर्थोडॉन्टिस्ट्स को प्रेरित किया है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशु गुप्ता ने भी इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए डॉ. रितु भाटिया को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago