शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),
आज राजकीय महाविद्यालय संजौली में आर्ट ऑफ लिविंग की और से आयोजित सात दिवसीय योग व ध्यान शिविर का समापन हुआ। इस शिविर में 50 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना व रोवर्स और रेंजर्स के स्वयंसेवियों ने भी पूरी तन्मयता से इस शिविर में भाग लिया। इस शिविर का मुख्य उदेश्य विद्यार्थियों में योग और ध्यान के द्वारा शारीरिक व मानसिक सुदृढ़ता का समायोजन करके सम्पूर्ण व्यक्तित्व का विकास करना था। सभी प्रतिभागियों ने सात दिनों तक पूरी कर्मठता के साथ विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास किया। शिविर के समापन पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. भारती भागड़ा ने योग प्रशिक्षक अमित शर्मा का धन्यवाद किया और प्रतिभागियों को योग और ध्यान की महत्ता के विषय में समझाया। इस अवसर पर प्रो. मीनाक्षी शर्मा, राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी प्रोफ अनुपम वर्मा, रोवर लीडर प्रो. प्रशांत ठाकुर व रेंजर लीडर प्रो. पूनम चंदेल उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…