मुख्य समाचार

अब नम्बरदार भी करवाएंगे जमीनों की ई-केवाईसी

सैंज (आशा डोगरा, सब एडिटर),

सैंज तहसील के अधीन आने वाले नम्बरदार भी जमीनों की ई-केवाईसी करवाने में राजस्व विभाग का सहयोग करेंगे। शनिवार को तहसील कार्यालय में तहसीलदार नरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में सैंज के नम्बरदारों की हुई बैठक में जमीनों की ई-केवाईसी को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। तहसीलदार ने कहा कि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की तमाम कोशिशों के बावजूद भूस्वामी इस प्रक्रिया में भाग नही ले रहे हैं। इसके लिए नम्बरदारों की भूमिका को अहम बताते हुए उन्होंने कहा कि नम्बरदारों को सरकार की इस योजना को आम जन तक पहुंचने में सहयोग करने की आवश्यकता है। सैंज तहसील के तहत आने वाली 11 फाटियों के सभी 17 नम्बरदारों ने विभाग को सहयोग का भरोसा दिया है।तहसीलदार नरेंद्र शर्मा ने बताया कि भूमि ई-केवाईसी का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। उन्होंने सभी भूमि मालिकों से अपील की कि वे जल्द से जल्द अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कराएं, ताकि सरकारी रिकॉर्ड अपडेट हो सके।

नम्बरदार संघ के अध्यक्ष हरिराम चौधरी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में राजस्व विभाग ने जमीनों की ई-केवाईसी प्रक्रिया के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव किया है। अब भूमि के खाते के बजाय, प्रत्येक भूमि मालिक को अपनी ई-केवाईसी करवानी होगी। पहले यह प्रक्रिया खातों के आधार पर की जा रही थी, जिसमें एक ही व्यक्ति के ई-केवाईसी करवाने से पूरा खाता सत्यापित मान लिया जाता था। लेकिन कई खातों में 30-40 लोग मालिक होते हैं, जिससे बाकी मालिकों की ई-केवाईसी अधूरी रह जाती थी। केंद्र सरकार ने इस खामी को देखते हुए अब भूमि मालिक के हिसाब से ई-केवाईसी की अनिवार्यता लागू कर दी है। उन्होंने बताया कि राज्य में डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम (डीआईएलआरएमपी) के तहत यह कार्य किया जा रहा है, जिसमें भूमि को आधार से लिंक किया जा रहा है। पहले खातों के आधार पर ई-केवाईसी की जा रही थी, लेकिन इसमें कई विसंगतियां पाई गईं। केंद्र सरकार ने आपत्ति जताते हुए इस प्रक्रिया में बदलाव के निर्देश दिए हैं ताकि हर भूमि मालिक की अलग से पहचान और सत्यापन सुनिश्चित किया जा सके। नए फॉर्मेट के कारण अब सभी भूमि मालिकों से संपर्क साधना आवश्यक हो गया है। इस मौके पर नायब तहसीलदार हीरा लाल नलवा सहित राजस्व विभाग के सभी पटवारी और कानूनगो उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी बुधवार को सैंज तहसील कार्यालय में ई-केवाईसी केम्प लगाए जाने का फैसला लिया। तहसीलदार नरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस केम्प में उन सभी भूस्वामियों की ई-केवाईसी करवाई जाएगी जिनकी अभी तक किन्ही कारणों से नही हो पाई है। केम्प में सब्बि सर्कल के पटवारी, कानूनगो और ऑफिस स्टाफ उपस्थित रहेगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिला में नहीं गैस, पेट्रोल, डीजल की कोई कमी, अनावश्यक भण्डारण न करें – उपायुक्त

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने कहा कि जिला शिमला…

1 hour ago

एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग प्रक्रिया में किया गया बदलाव

केलांग (रंजित लाहौली ,संवाददाता ), अब पिछली डिलीवरी के 25 दिन बाद ही मान्य होगी…

2 hours ago

शिमला पुलिस ने एक और ‘सौदागर’ को किया सलाखों के पीछे

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी डिटेंशन ऑर्डर की अनुपालना…

20 hours ago

हिमाचल को शिक्षा योजनाओं में सैकड़ों करोड़ की मदद, राज्यसभा में केंद्र ने दिया पूरा ब्यौरा

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) भाजपा सांसद हर्ष महाजन द्वारा राज्यसभा में पूछे…

21 hours ago

नौतोड़ मुद्दे पर मंत्री जगत नेगी विफल, अब राज्यपाल पर आरोप: सूरत नेगी

शिमला ( विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), भारतीय जनता पार्टी ने जनजातीय मंत्री जगत सिंह…

22 hours ago

पर्याप्त मात्रा में घरेलू सिलैंडर उपलब्ध ,अनावश्यक रूप से न करें गैस सिलैंडरो का भंडारण -प्रियंका वर्मा

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन 12 मार्च। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने यह जानकारी…

22 hours ago