अपराध /दुर्घटना

टोल टैक्स पर बोलेरो से 6.60 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर (मंदीप राणा, संवाददाता),

बिलासपुर पुलिस की स्पेशल टीम ने टोल टैक्स पर नाकाबंदी के दौरान एक बोलेरो गाड़ी (HP02B0921) से 6.60 ग्राम चिट्टा (हीरोइन) बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बोलेरो गाड़ी चंडीगढ़ से आ रही थी। जब इसे टोल टैक्स पर रोकने का इशारा किया गया तो चालक घबरा गया। शक के आधार पर जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें 6.60 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लीलाधर (पुत्र हेतराम), निवासी गांव सावल, डाकघर बटवाड़ा, तहसील सुंदरनगर, जिला मंडी व संजय कुमार (पुत्र नारद राम), निवासी गांव सावल, डाकघर बटवाड़ा, तहसील सुंदरनगर, जिला मंडी, उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है| पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना स्वारघाट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि एएसपी शिव चौधरी ने की है।

Himachal Darpan

Recent Posts

झूठ से हर दिन अपनी किरकिरी करवा रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), प्रदेश में एंट्री फीस की वृद्धि को लेकर भी…

2 hours ago

शिलाई के क्यारी गुंडाह में जिंदा जले 6 पशु

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), सिरमौर जिला के अंतर्गत आने वाले शिलाई क्षेत्र में…

2 hours ago

कालाअंब के इन क्षेत्रों में 15 मार्च को रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब और इसके साथ लगते दर्जनों गांवों…

2 hours ago

रिज मैदान पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

शिमला ९विकस शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), हिमाचल दिवस समारोह 15 अप्रैल, 2026 को ऐतिहासिक रिज…

3 hours ago

जिला में इस वर्ष हुई 42 सड़क दुर्घटनाओं में 19 मौतें, 11 स्वयं चला रहे थे वाहन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आज यहां उपायुक्त…

3 hours ago

जिला में नहीं गैस, पेट्रोल, डीजल की कोई कमी, अनावश्यक भण्डारण न करें – उपायुक्त

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने कहा कि जिला शिमला…

9 hours ago