Categories: Uncategorized

कालाअंब के इन क्षेत्रों में 15 मार्च को रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),

औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब और इसके साथ लगते दर्जनों गांवों में आगामी 15 मार्च (रविवार) को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। एसडीओ महेश चौधरी ने बताया कि शटडाउन विद्युत बोर्ड द्वारा विभिन्न सब-स्टेशनों के आवश्यक रख-रखाव और मरम्मत कार्य (Maintenance Work) को पूरा करने के लिए लिया जा रहा है। रविवार होने के कारण उद्योगों और घरेलू उपभोक्ताओं को पहले से ही अपनी तैयारी रखने की सलाह दी गई है।

कालाअंब स्थित 220/132/33 के.वी. सब-स्टेशन अंधेरी, 132/33/11 के.वी. सब-स्टेशन जोहरों और 33/11 के.वी. सब-स्टेशन कालाअंब में मरम्मत का कार्य किया जाना है। इस दौरान उपकरणों की जांच और लाइनों के रख-रखाव का कार्य किया जाएगा ताकि भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, रविवार को सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक कालाअंब, त्रिलोकपुर, रामपुर जट्टान, खैरी और जोहडों, जटावाला, भंडारीवाला, नागल सुकेती, खाराखारी और मोगीनंद , मैनथापल, ओगली, डाकावाला, कौलावाला भूड और जंगला भूड तक रहेगा।

एसडीओ महेश चौधरी ने बताया कि मरम्मत कार्य बिजली व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अनिवार्य है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह शटडाउन केवल मौसम अनुकूल रहने पर ही प्रभावी होगा। यदि मौसम खराब रहता है, तो कार्य को स्थगित किया जा सकता है। उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग की अपील की गई है।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

1 day ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

1 day ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

1 day ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

1 day ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

1 day ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

1 day ago