मुख्य समाचार

सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

सुरजीत नेगी/किन्नौर,
जिला किन्नौर के उपायुक्त कार्यालय सभागार में आज एक दिवसीय सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को डिजिटल साक्षरता के प्रति जागरूक किया गया | कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए जिला सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिकारी बलवान सिंह नेगी बताया कि डिजिटल गतिविधियों में वृद्धि के साथ ही फिशिंग, डाटा चोरी, सोशल मीडिया हैकिंग, ऑनलाइन धोखाधड़ी और बैंकिंग घोटाले जैसे साइबर अपराध भी बढ़ गए हैं। इससे निपटने के लिए नागरिकों को साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक रहना चाहिए और बड़े साइबर हमलों से खुद को बचाने के लिए सावधानियों का पालन करना चाहिए।सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर जिला सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिकारी बलवान सिंह नेगी, व सहायक सूचना प्रौद्योगिकी अधिकारी चंद्रशेखर ने नागरिकों से सतर्क रहने और डिजिटल धोखाधड़ी से बचने का आग्रह किया।

उन्होंने फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और अन्य खातों जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दो-कारक प्रमाणीकरण सक्षम करने की सिफारिश की। उन्होंने अज्ञात लिंक या संदिग्ध ईमेल पर क्लिक न करने की भी सलाह दी और नागरिकों को अपनी गोपनीयता सेटिंग अपडेट करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत रिपोर्ट करने के लिए प्रोत्साहित किया। डिजिटल बैंकिंग और यूपीआई भुगतान सुरक्षा के लिए, ओटीपी, पिन, पासवर्ड या बैंकिंग विवरण किसी के साथ साझा नहीं करने के महत्व पर जोर दिया ,धोखाधड़ी के मामले में, नागरिकों को तुरंत इसकी रिपोर्ट www.cybercrime.gov.in वेबसाइट पर करनी चाहिए। या 1930 पर कॉल करके अपने साथ हुई धोखाधड़ी के बारे में बताया जा सकता है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोनम नेगी, प्रधानाचार्य डाइट कुलदीप सिंह नेगी, विभिन्न विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

झूठ से हर दिन अपनी किरकिरी करवा रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), प्रदेश में एंट्री फीस की वृद्धि को लेकर भी…

4 hours ago

शिलाई के क्यारी गुंडाह में जिंदा जले 6 पशु

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), सिरमौर जिला के अंतर्गत आने वाले शिलाई क्षेत्र में…

4 hours ago

कालाअंब के इन क्षेत्रों में 15 मार्च को रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब और इसके साथ लगते दर्जनों गांवों…

4 hours ago

रिज मैदान पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

शिमला ९विकस शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), हिमाचल दिवस समारोह 15 अप्रैल, 2026 को ऐतिहासिक रिज…

5 hours ago

जिला में इस वर्ष हुई 42 सड़क दुर्घटनाओं में 19 मौतें, 11 स्वयं चला रहे थे वाहन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आज यहां उपायुक्त…

5 hours ago

जिला में नहीं गैस, पेट्रोल, डीजल की कोई कमी, अनावश्यक भण्डारण न करें – उपायुक्त

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने कहा कि जिला शिमला…

11 hours ago