Uncategorized

राजस्व मंत्री को आत्मा परियोजना द्वारा हिम भोग मक्की का आटा किया गया भेंट

सुरजीत नेगी/किन्नौर।
राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी से आज आत्मा परियोजना किन्नौर के निदेशक डॉ. रितेश गुप्ता व उप-परियोजना निदेशक डॉ. राजेंद्र चौधरी ने शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें प्राकृतिक खेती से तैयार किए गए हिम भोग मक्की का आटा भेंट किया। राजस्व मंत्री ने इस अवसर पर उनसे जिला के अधिक से अधिक किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने के प्रयासों में और तेजी लाने को कहा तथा जिला किन्नौर में पैदा होने वाले मोटे अनाज को भी मक्की की तर्ज पर बाजार में उपभोक्ताओं तक पहुँचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कई अहम कदम उठा रही है तथा विभाग के माध्यम से किसानों को प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है। इस अवसर पर परियोजना निदेशक डॉ. रितेश गुप्ता ने कैबिनेट मंत्री को जानकारी दी कि वर्ष 2018 से प्राकृतिक खेती खुशहाल योजना के तहत जिला में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। योजना के अंतर्गत अब तक लगभग 6829 किसानों को प्रशिक्षित किया जा चुका है जबकि वर्तमान में 2765 किसान प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला में 647.6 हैक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती की जा रही हैै

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

1 hour ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

3 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

4 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

7 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

7 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

7 hours ago