Categories: Uncategorized

शिलाई में सड़कों पर उतरी भाजपा, सुक्खू सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

दीपांशु शर्मा ।

शिलाई। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार की नीतियों और शिलाई क्षेत्र में बंद किए गए संस्थानों को लेकर भाजपा का आक्रोश सड़कों पर देखने को मिला। शिलाई मंडल भाजपा के बैनर तले भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और बंद किए गए डीएसपी कार्यालय व विद्युत मंडल को दोबारा बहाल करने की मांग उठाई।प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। हाथों में पार्टी के झंडे और तख्तियां लेकर प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद शिलाई क्षेत्र में पहले से संचालित कई संस्थानों को बंद या कमजोर करने का काम किया है, जिससे आम लोगों को प्रशासनिक और बिजली संबंधी सुविधाओं के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष रूप से डीएसपी कार्यालय और विद्युत मंडल की तत्काल बहाली की मांग की। साथ ही युवाओं के हितों की अनदेखी और क्षेत्र के विकास कार्यों को प्रभावित करने के आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करवाया।भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि बंद किए गए संस्थानों को जल्द बहाल नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

22 hours ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

4 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

4 days ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

4 days ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

7 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

7 days ago