Categories: Uncategorized

नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता, प्रदेशभर से जुटेंगे खिलाड़ी

संध्या कश्यप नाहन।

नाहन: जिला सिरमौर के नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों से खिलाड़ी हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग आयु वर्ग और श्रेणियों में मुकाबले करवाए जाएंगे।टेबल टेनिस संघ सिरमौर के सचिव संदीप कश्यप ने मीडिया से बातचीत में बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों से प्रतिभावान खिलाड़ी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा।उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ सिरमौर के पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी करेंगे, जबकि समापन समारोह में उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न आयु एवं वर्गों में खिलाड़ी मुकाबले करेंगे। आयोजकों को उम्मीद है कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ आगे बढ़ने का बेहतर मंच मिलेगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

22 hours ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

4 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

4 days ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

4 days ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

7 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

7 days ago