मुख्य समाचार

गणतंत्र दिवस पर पहाड़ी पैडलर्स करेगा रेस टू तिरंगा साइकिल रेस

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पहाड़ी पैडलर्स के तत्वाधान में 26 जनवरी 2025 को त्रिपीक्स ब्रिगेड, भारतीय सेना के सहयोग से रेस टू तिरंगा साइकिल रेस का आयोजन किया जा रहा है । यह रोमांचक साइकिल रेस पृथी मिलिट्री स्टेशन, अवरीपट्टी, रामपुर बुशहर (हिमाचल प्रदेश) में आयोजित होगी। भारतीय सेना के अधिकारी इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। रेस के दौरान प्रतिभागियों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। रेस में विभिन्न श्रेणियों में देश भर से 60 प्रतिभागियों को शामिल किया जा रहा है। इस पत्योगिता में जूनियर, सीनियर और मास्टर श्रेणियां सम्मिलित हैं। श्रेणियों के अनुसार ही रेस की रजिस्ट्रेशन फीस रखी गयी है। जूनियर वर्ग में 500 रूपये, सीनियर वर्ग में 1000 रूपये और मास्टर वर्ग में 2500 रूपये के इलावा ठहराव और भोजन व्यवस्था के लिए 2000 रूपये की धनराशि अलग से ली गई है । इस प्रतियोगिता में 6 साल से ऊपर हर आयु वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं।
विजेताओं को 1 लाख 50 हजार तक की धन राशि के ईनाम के साथ साथ आकर्षक पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। इस साईकिल रेस का उद्देश्य युवाओं में गणतंत्र दिवस की भावना को प्रोत्साहित करना और फिटनेस तथा देशभक्ति के प्रति जागरूकता फैलाना है। सभी साइक्लिंग प्रेमी सीनियर वर्ग में शिमला जिला के पिछड़े क्षेत्र रामपुर बुशहर की लगभग 60 किलोमीटर लंबी ऊबड़ खाबड़ सड़कों में साइकिलें दौड़ाएंगे जबकि जूनियर वर्ग में साइकिल सवार 25 किलोमीटर की लंबी यात्रा तय करेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 22 जनवरी रखी गई थी जिसके उपरांत देश भर से लगभग 60 प्रतिभागियों ने अपना पंजीकरण करवाया है। गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस की अवसर पर आर्मी और पहाड़ी पेडलर्स के सहयोग से युवाओं में राष्ट्रभक्ति का जज्बा जागृत करने के उद्देश्य से यह पहली साईकल रेस प्रतियोगिता आयोजित हो रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

5 hours ago

रबोन बाईपास पर नाकाबंदी के दौरान 8 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार…

22 hours ago

कुल्लू भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश कपूर को ICAR का गैर आधिकारिक सदस्य बनने पर दी बधाई

कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ), कुल्लू मनाली विधानसभा से संबंध रखने वाले भारतीय जनता…

22 hours ago

हरिपुरधार बैठक में डॉ. राजीव बिंदल का सरकार पर हमला, बजट को बताया “बैक गियर”

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज सोमवार को…

22 hours ago

विकास खण्ड ददाहू की 25 पंचायतों में शामिल हुए जिला परिषद के दो वार्ड।

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया…

23 hours ago

एनडी&पीएस मामले में सफलता – बैकवर्ड लिंकज में आरोपी की गिरफ्तारी

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान…

23 hours ago