सुरजीत नेगी/रामपुर बुशहर
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 36वें सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन सुरक्षा विभाग, एनजेएचपीएस द्वारा 20 जनवरी, 2025 से किया गया । राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 2025 का थीम ‘सड़क सुरक्षा नायक बनें’” है | इस सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान विभिन्न गतिविधियाँ जैसे कि कर्मचारियों/अधिकारियों व उनके परिजनो एवं स्कूली बच्चों के लिए प्रशिक्षण कार्यकर्म, फ़न गेम्स का आयोजन किया गया। साथ ही वाहन निरीक्षण के माध्यम से परियोजना के सभी वाहनों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना प्रमुख/कार्यकारी निदेशक श्री मनोज कुमार द्वारा किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख ने ट्रेफिक नियमों का पालन करने व हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग की आवश्यकता पर ज़ोर देते हुए सड़क सुरक्षा से संबन्धित ज्ञान सांझा किया। रिपोर्ट के अनुसार भारत में हर साल 1.50 लाख से अधिक लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गँवाते है। नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन द्वारा आयोजित यह जागरूकता कार्यक्रम इन्ही आंकड़ों को कम करने की दिशा में एक प्रयास है। इस सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान सभी से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का अनुरोध किया गया और साथ ही साथ घर-परिवार और समाज को भी जागरूक करने की हिदायत दी गयी ।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…