अपराध /दुर्घटना

मंडी में शौचालय में मिली युवक की लाश, घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़

एसपी साक्षी वर्मा ने की मामले की पुष्टि

मंडी (नितेश सैनी),

मंडी शहर की इंदिरा मार्केट के एक सार्वजनिक शौचालय में एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला है। वही, शव मिलने से हड़कंप मच गया है. इस बात की सूचना जैसे ही लोगों को लगी अधिक संख्या में लोग वहां पर पहुंच गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेज दिया, जहां पर उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। मंडी पुलिस के मुताबिक युवक लोकेश निवासी टारना की मौत कैसे हुई इस बात का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग पाएगा। फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। युवक का इस तरह से शौचालय में मृत हालत में मिलना बहुत ही चिंतनीय घटना है। उधर, एएसपी मंडी साक्षी वर्मा ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक का शव लेकर जोनल अस्पताल मंडी भेज दिया गया है मामले में जांच जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago