Categories: Uncategorized

सुक्खु सरकार का अन्याय: मेहनतकशों को बाहर का रास्ता, चहेतों को फिर से बड़े पदों पर नियुक्ति – राकेश जम्वाल

सरकार के तानाशाही फैसले से स्वास्थ्य सेवाओं पर खतरा, बीजेपी करेगी सड़क पर संघर्ष

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

आईजीएमसी शिमला के 132 आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करना सुक्खु सरकार की असंवेदनशीलता और तानाशाही रवैये का स्पष्ट उदाहरण है। बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्वाल ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि एक ओर, सरकार ने 1 लाख सरकारी नौकरियां देने की गारंटी का वादा किया था, वहीं दूसरी ओर, छोटी-छोटी नौकरियों पर कार्यरत मेहनतकश युवाओं को बेरोजगार कर रही है।

उन्होंने कहा कि पहली कैबिनेट में नियमित नौकरियां देने का वादा करने वाली सरकार ने न केवल आउटसोर्स कर्मचारियों की रोजी-रोटी छीनी, बल्कि दो साल से खाली पड़े डेढ़ लाख पदों को भी समाप्त कर दिया। यह वही कर्मचारी हैं जिन्होंने कोविड महामारी के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। अब इन्हें बिना किसी ठोस कारण के नौकरी से निकालना न केवल अन्यायपूर्ण है, बल्कि इनके परिवारों की आजीविका पर भी गंभीर संकट खड़ा कर रहा है।

राकेश जम्वाल ने स्वास्थ्य जैसे अहम विभाग में इस तरह के फैसले को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा कि जहां सरकार बड़े पदों पर रिटायर हो चुके अपने चहेतों को दोबारा नियुक्त कर रही है, वहीं मेहनतकश कर्मचारियों को बेरोजगारी की ओर धकेला जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह वही “संवेदनशील सरकार” है, जो जनता की भलाई और रोजगार के अवसर बढ़ाने का दावा करती थी? बिजली विभाग और अन्य विभागों के आउटसोर्स कर्मचारियों को इसी तरह हटाना सुक्खु सरकार की जनविरोधी और भेदभावपूर्ण मानसिकता को उजागर करता है।

जम्वाल ने कहा कि प्रभावित कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है, जिससे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो सकती हैं। इसका पूरा जिम्मा सरकार का होगा। बीजेपी ने मांग की है कि इन कर्मचारियों की सेवाएं तुरंत बहाल की जाएं। यदि ऐसा नहीं हुआ तो पार्टी सड़कों पर उतरकर इस अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार को अपने भेदभावपूर्ण नीतियों पर पुनर्विचार करना चाहिए और जनता के हित में फैसले लेने चाहिए। अगर सरकार ने जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो प्रदेश में जनआक्रोश और अधिक बढ़ेगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago