रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी),
आज देश की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में झाकड़ी स्थित एनजेएचपीएस मैदान में खेला जा रहा दो दिवसीय आंतर-इकाई फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज़ हुआ। इस प्रतियोगिता में एसजेवीएन की 3 परियोजनाओं की टीमें भाग ले रही हैं और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन कर रही हैं । कार्यकारी निदेशक/परियोजना प्रमुख मनोज कुमार व चीफ पैट्रन लेडीज़ क्लब, अनामिका कुमार ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करके फुटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह की शोभा बढ़ाई। इसी के साथ परियोजना प्रमुख,आरएचपीएस विकास मारवाह, परियोजना प्रमुख, एलएचईपी, सुनील चौधरी भी उद्घाटन समारोह में पधारें ।
प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में एनजेएचपीएस व सीएचक्यू के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा । दिन के दूसरे मुकाबले में एनजेएचपीएस व आरएचपीएस की टीमों के बीच मुकाबला होगा। सभी प्रतियोगियों ने खेल भावना, उत्साह और टीमवर्क की अद्भुत मिसाल पेश की । इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्ष भी उपस्थित रहे । मुख्य अतिथि मनोज कुमार ने इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि ऐसे कार्यक्रम कर्मचारियों के बीच सामंजस्य और सहयोग की भावना को प्रबल करते हैं और साथ ही फिटनेस व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को भी बढ़ावा देते हैं। एनजेएचपीएस हमेशा से खेलों के महत्व को प्राथमिकता देता आया है और आगे भी ऐसे ही कर्मचारियों के लिए खेलों का आयोजन करने के लिए तत्पर रहेगा ।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…