मुख्य समाचार

स्कूल की सड़क, छुट्टियां समाप्त होने से पहले होंगी पक्की : अनुपम कश्यप

जेएनवी ठिओग के प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन, उपायुक्त ने की अध्यक्षता

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग के विद्यालय प्रबंधन समिति की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग से स्कूल तक की सड़क को पक्का करने के लिए पैसो का प्रावधान किया जा चुका है तथा सड़क को स्कूल की छुट्टियां समाप्त होने से पहले पक्का किया जाएगा, ताकि स्कूल में आने वाले अभिभावकों एवं अन्य लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने कहा कि स्कूल हॉस्टल में सौर जल तापन प्रणाली को स्थापित करने के लिए प्रस्ताव दिया जाए ताकि उसके लिए भी पैसों का प्रावधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि स्कूल के शैक्षणिक ब्लॉक में आरओ लगाया जाएगा ताकि छात्रों को पेयजल की उचित सुविधा हो सके। इसके अतिरिक्त स्कूल के संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर फ्लड लाइट्स भी लगायी जाएँगी।
उपायुक्त ने स्कूल के बेहतर संचालन एवं समावेशी विकास के लिए स्कूल प्रबंधन समिति को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।

बैठक का संचालन विद्यालय की प्रधानाचार्य संगीता शौनिक ने किया। उन्होंने विद्यालय की वार्षिक शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों से अवगत करवाया। संगीता शौनिक ने बताया कि विद्यालय में लगभग 523 छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहें है जो वर्ष भर की विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेते रहते है। स्कूल प्रबंधन समिति ने जिलाधीश को सभी प्रकार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। बैठक में उपनिदेशक शिक्षा विभाग लेख राज भरद्वाज सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago