निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़।
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा नोहराधार द्वारा नाबार्ड के सौजन्य से ग्राम पंचायत नौहराधार के पंचायत घर में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया ।इस शिविर में 15 स्वयं सहायता समूह की 90 महिलाओं ने भाग लिया ।इस साक्षरता शिविर की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक नोहराधार उम्मेद सिंह कवर ने की तथा उनके साथ सहायक प्रबंधक विशाल आर्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूनम ठाकुर मास्टर ट्रेनर सीआरपी द्वारा किया गया इसके बाद विशाल आर्य ने स्वयं सहायता समूह को काउंटर पर निकासी के दौरान आने वाली समस्या तथा उनके समाधान के विषय में जानकारी दी तथा उनकी सामूहिक जिम्मेदारी व कर्तव्य के विषय में अवगत कराया।
अंत में शाखा प्रबंधक उम्मेद सिंह कवर ने महिलाओं को पांच सूत्री कार्यक्रम के महत्व को समझाया उसके बाद उन्होंने बचत के महत्व के विषय में महिलाओं को अवगत कराया तथा साथ ही उनके लिए बैंक में उपलब्ध ऋण योजनाओं के विषय में भी जानकारी दी |
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…