शिमला: हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सोहन लाल वर्मा, जिला अध्यक्ष ममता ठाकुर और विभिन्न ब्लॉक के किसान अध्यक्षों ने आज शिमला में कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से मुलाकात की।इस बैठक में कोटखाई से संजीव शर्मा, रामपुर से राकेश सिंह, ठियोग से योधराज ठाकुर, चौपाल से सुरेंद्र लालटा, कसुम्पटी से राज कमल शर्मा, शिमला (ग्रामीण) से कैप्टन कुंदन कश्यप और रोहड़ू से राज यशवंत मच्छान उपस्थित रहे।कांग्रेस पर्यवेक्षक राजीव वर्मा की मौजूदगी में हुई इस बैठक में किसान कांग्रेस के संगठनात्मक मुद्दों और किसानों से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिभा सिंह ने सभी पदाधिकारियों को पार्टी की नीतियों को बढ़ाने और किसानों के हितों की रक्षा के लिए सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।इस बैठक को किसान कांग्रेस के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने में नई ऊर्जा मिलेगी।
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…
ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…
ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…