मुख्य समाचार

डिजाइन एनर्जी में नाथपा झाकड़ी हाइडो पावर स्टेशन ने रचा नया कीर्तिमान


सुरजीत नेगी /संवाददाता रामपुर बुशहर।
नाथपा झाकड़ी हाइडो पावर स्टेशन ने अपने डिजाइन उर्जा उत्पादन में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है, । इस पावर स्टेशन ने दिनांक 1 दिसम्बर, 2024 को रात्रि.8 बजकर 10 मिनट पर डिजाइन एनर्जी (6612 मि0यू0) की दूसरी सबसे तीव्र (fastest) अद्भुत कीर्तिमान स्थापित किया, जो 6 दिसम्बर, 2019 को अपने बनाए पिछले दूसरे सबसे तीव्र डिजाइन एनर्जी (दूसरा सबसे अधिक वार्षिक उत्पादन) को पार कर गया जबकि इससे पूर्व सबसे तीव्र डिजाइन ऊर्जा उत्पादन 19.11.2011 को प्राप्त किया गया था, जो अब तक के सबसे अधिक वार्षिक उत्पादन के दौरान हासिल किया गया था ।
यह अविश्वसनीय डिजाइन एनर्जी का कीर्तिमान आठ महीनों में हासिल किया गया जबकि चार महीने वित बर्ष 2024-25 के अभी बचें हैं । यह प्रशंसनीय रहा कि सतलुज नदी में अधिक गाद होने के बावजूद प्लांट एक दिन के लिए उच्च गाद से बंद नहीं हुआ । इस स्टेशन ने 116 दिन 110% संयंत्र ओवरलोडिंग के साथ 1650 क्षमता से यह अचंभित एवं अद्वितीय कीर्तिमान स्थापित किया है जो ऊर्जा उत्पादन क्षेत्र में एक मील का पत्थर है । यह उपलब्धि पावर स्टेशन के तकनीकी स्तर और कार्यप्रणाली के निरंतर विकास के साथ-साथ पावर स्टेशन की डिजाइन क्षमता को भी दर्शाता है । इससे यह भी संकेत मिलता है कि नाथपा झाकरी पावर स्टेशन अपने तकनीकी मानकों में निरंतर सुधार कर रहा है और आने वाले समय में और अधिक ऊर्जा उत्पादन की क्षमता प्राप्त करने की ओर अग्रसर है ।
कार्यकारी निदेशक/परियोजना प्रमुख मनोज कुमार ने दोहराया कि यह उल्लेखनीय उपलब्धि एनजेएचपीएस के प्रत्येक विभाग, विशेषकर ओ0एंड एम, पावर हाउस एवं नाथपा टीम के अभूतपूर्व योगदान के बिना संभव नहीं होती ।
उन्होंने इस शीर्ष रिकॉर्ड भागीदारी हेतु अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक, समस्त प्रबन्धन वर्ग, टीम नाथपा झाकड़ी हाइडो पावर स्टेशन के साथ-साथ भारत सरकार विद्युत मंत्रालय, सीईए, हिमाचल प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार, स्थानीय प्रशासन, शिमला/किन्नौर, प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुडे समस्त वर्गों एवं स्थानीय चम्भू महाराज का भी धन्यवाद किया ।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

4 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

23 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago