निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़: आंगनबाड़ी वृत केंद्र नोहरा धार में राज्य सहकारी बैंक नोहराधार द्वारा वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर में लगभग 30 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया व तीन स्वयं सहायता समूह की 25 महिलाओं ने भाग लिया इस शिविर की अध्यक्षता राज्य सहकारी बैंक प्रबंधक नोहरा धार उमेद सिंह कवर ने की उन्होंने विभिन्न योजनाओं के विषय में उपस्थित महिलाओं को जानकारी दी जिसमें विशेष तौर पर निश्चित वेतन मजदूरी से संबंधित कर्मचारियों को ऋण सुविधा विषय के बारे में बताया गया है उन्होंने बताया कि निश्चित वेतन मजदूरी वाले कर्मचारी अपने वेतन का 20 गुना तक पर्सनल लोन सुविधा का लाभ ले सकते हैं तथा यह ऋण सुविधा इन कर्मचारियों के लिए केवल राज्य सहकारी बैंक में उपलब्ध है इसके साथ ही सशक्त महिला ऋण योजना जो की₹21000 से आरंभ होती है और 5 वर्ष में की अवधि के लिए ऋण बनाया जाता है यदि कोई ऋण को एक वर्ष के भीतर किश्त बढ़ाकर बंद कर देता है तो उसकी पात्रता 51 हजार रुपए के लिए हो जाती है इसके अलावा स्वयं सहायता समूह के लिए एनआरएलएम के अंतर्गत ऋण सुविधा उपलब्ध है किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड आदि सुविधा उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त आकर्षक जमा योजना भी बैंक के पास उपलब्ध है जैसे बच्चों के लिए सपनों का संचय योजना । इसके साथ-साथ सावधि जमा योजनाएं भी कई प्रकार की है जिसके अंतर्गत सामान्य ब्याज 7.10% तथा 60 वर्ष से अधिक आयु वाले ग्राहकों के लिए 7.85 प्रतिशत ब्याज की सुविधा उपलब्ध है साथी बैंक अधिकारियों ने डिजिटल बैंकिंग की सुविधा तथा इसके इस्तेमाल के में बरते जाने वाली सावधानियां के विषय में ग्राहकों को अवगत करवाया इस अवसर पर बैंक प्रबंधक उमेद सिंह कंवर के साथ आए सह प्रबंधक विशाल आर्य तथा सुपरवाइजर विनोद शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…