निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़
एसडीएम राजगढ़ ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजगढ़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं, शिक्षण गुणवत्ता, स्वच्छता, और छात्रों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षाओं में जाकर छात्रों से बातचीत की और उनकी पढ़ाई से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों से भी संवाद किया और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा, एसडीएम ने स्कूल के बुनियादी ढांचे, शौचालय, पानी की व्यवस्था और खेलकूद सुविधाओं का निरीक्षण भी किया।निरीक्षण के उपरांत एसडीएम ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। यदि किसी प्रकार की कमी पाई गई है तो उसे शीघ्र ही दूर किया जाएगा।स्कूल प्रशासन को छात्रों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान केंद्रित करने और सभी सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…