Uncategorized

डॉ सत्यनारायण स्नेही को हिमाचल प्रदेश कला भाषा संस्कृति अकादमी की कार्यकारी परिषद और सामान्य परिषद का सदस्य नियुक्त किया

ठियोग: साहित्यिक संस्था सर्जक से कई दशकों से जुड़े कवि साहित्यकार डॉ सत्यनारायण स्नेही को हिमाचल प्रदेश कला भाषा संस्कृति अकादमी की कार्यकारी परिषद और सामान्य परिषद का सदस्य नियुक्त किया गया है। सर्जक संस्था ने उन्हें बधाई दी है। हिमाचल सरकार की ओर से पुनर्गठित परिषद में कला, संस्कृति और साहित्य से जुड़े पांच लोगों को सदस्य बनाया गया है जिनमें डा.स्नेही को भी शामिल किया गया है।मूलतः ठियोग के धरेच से संबंधित डा.स्नेही पिछले 25 वर्षों से साहित्य लेखन से जुड़े हैं और अब तक उनकी आठ पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इसके अलावा 50 शोध पत्र और 300 आलेख भी प्रकाशित हुए हैं। इसके अलावा कवि के रूप में 100 से अधिक कविताएं भी प्रकाशित हो चुकी हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में भी स्नेही सक्रिय भागीदारी करते रहे हैं।आज कल राजकीय महाविद्यालय ठियोग के हिंदी विभाग में सहायक प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे है

Himachal Darpan

Recent Posts

जीवन प्रमाण पत्र बनाने का झांसा देकर साइबर ठगी, 62 वर्षीय बुजुर्ग के खाते से 17.43 लाख रुपये उड़ाए

(ब्यूरो रिपोर्ट ) सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ दिलाने के नाम पर साइबर ठग…

46 minutes ago

चलती बाइक पर मौत का रहस्य! 55 वर्षीय खजान सिंह को लगी गोली, 8 घंटे बाद चचेरे भाई के हेलमेट से मिला सनसनीखेज सुराग

संध्या कश्यप नाहन जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल में एक ऐसा मामला सामने आया है,…

2 days ago

ठियोग के बालग में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 23 लोग रंगे हाथों गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी…

2 days ago

दिवाली पर हिमाचल पुलिस की 112 सेवा का रिकॉर्ड, एक दिन में संभालीं 586 आपात घटनाएं; 187 जगह लगी आग

ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…

3 days ago

पटाखे जलाने को लेकर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या; दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…

3 days ago

पच्छाद में दर्दनाक हादसा: गौशाला में आग से जिंदा जले 11 पशु, 500 घास के पूले भी राख

ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…

3 days ago