खेल जगत

अंतर विश्वविद्यालय पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शुभम कुमार का चयन

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़: राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ के द्वितीय वर्ष के छात्र शुभम कुमार का चयन अंतर विश्वविद्यालय पुरुष वॉलीवॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार में 22-11-2024 से 26-11-2024 तक होगी।शुभम कुमार का चयन अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता के दौरान राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीमा रोहड़ू से हुआ है ! इसमे पूरे प्रदेश के 67 महाविद्यालय ने भाग लिया था। इसका प्रशिक्षण शिविर भी राजकीय महाविद्यालय सीमा, रोहड़ू में 12-11-2024 से शुरू किया जाएगा। छात्र की इस उपलब्धि पर प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ डॉ राजेंद्र वर्मा ने खुशी व्यक्त की व छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए खेल एवं शिक्षा में कठिन परिश्रम करने की सलाह दी। डॉ वर्मा ने सह आचार्य डॉ शशि किरण को भी बधाई दी।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago