मुख्य समाचार

इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राईवेट लिमटेड में 45 सुरक्षा जवानों व 5 सुपरवाइजर पदों की भर्ती

नाहन । जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर जगदीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मैसर्ज इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राईवेट लिमिटेड, शिमला द्वारा 45 सिक्योरिटी गार्ड व 5 सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पद रोजगार कार्यालय के माध्यम से भरें जाएगें। चयनित सुरक्षा जवानों तथा सुपरवाइजर को प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों, बैंकों, मेडिकल कॉलेज, मंदिरों व औद्योगिक इकाइयों में तैनाती दी जाएगी।

उन्होने बताया कि इन पदों के लिए 21 अक्तूबर, 2024 को उप रोजगार कार्यालय पांवटा साहिब, 22 अक्तूबर को कमरऊ व 23 अक्तूबर को उप रोजगार कार्यालय शिलाई में भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा।
उन्होने बताया कि इन पदों के लिए 20 से 36 वर्ष आयु वर्ग के 10वीं, 12वीं तथा स्नातक शैक्षणिक योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार दो पासपोर्ट साइज फोटो व मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कॉपी ले कर प्रातः 10 बजे निर्धारित तिथियों में उप रोजगार कार्यालयों में पहुंच कर इस मौके का लाभ उठा सकतें है।
उन्होंने बताया कि eemis.nic.in पोर्टल पर इच्छुक आवेदक Online तरीके से भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदक के Online पंजीकरण हेतु पोर्टल पर Tutorial Video भी डला हुआ है जिसको देखकर रोजगार कार्यालय में पंजीकरण Online के माध्यम से स्वयं किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी के दूरभाष नम्बर 98172-17918 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago