राजनीति

पच्छाद मे तकनिकी शिक्षण संस्थान को खोलने का आग्रह मुख्यमंत्री से किया जाएगा

राजगढ़ : पच्छाद कांग्रेस की बैठक राजगढ़ मे ब्लाक अध्यक्ष रणधीर सिंह पंवार की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। जिसमे सरकार की नितियों को आम जन तक पहुँचाने के साथ विकासात्मक कार्यों के लिए पच्छाद को माकूल बजट प्रदान करने के लिए प्रदेश के मुख्य मंत्री सहित समस्त सरकार का आभार भी प्रकट किया गया। जिला सिरमौर कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता दिनेश आर्य ने यहाँ बताया कि हाल ही मे उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के क्षेत्र के दौरे के बाद क्षेत्र मे विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज, जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों मे विकास कार्यों मे तेजी आई है।
बैठक मे कार्यकर्ताओं ने एक स्वर मे कहा की सरकार से क्षेत्र मे किसी तकनिकी शिक्षण संस्थान को खोलने का आग्रह मुख्यमंत्री से किया जाए।
क्यूंकि यहाँ शहर के साथ ही 72 बीघा भूमि तकनीकी शिक्षा विभाग के नाम है। जिसका सदुपयोग करने के लिए संस्थान खोला जाना चाहिए। कार्यकताओं ने पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए जल्द ब्लॉक कांग्रेस की कार्यकारणी नयुक्त करने का आग्रह प्रदेश अध्यक्ष से किया।
जबकि अध्यक्ष रणधीर पँवार ने ज़ब तक कार्यकारणी नहीं बन जाती तब तक पूर्व मे बनाई गई कोरडीनेशन कमेटी के माध्यम से पार्टी गतिविधिओं को संचालियत किये जाने के अनुमति भी कार्यकर्ताओं से ली। इस अवसर पर पूर्व पार्टी प्रत्याशी रही दयाल प्यारी ने सभी कार्यकर्ताओं से प्रदेश सरकार की विकासत्मक गतिविधियों को जन जन तक पहुंचाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष राजेंदर ठाकुर महासचिव संजीव तोमर एवं रघुवीर सिंह, शहरी कांग्रेस राजगढ़ अध्यक्ष विक्रम ठाकुर,शकुंतला प्रकाश, विवेक शर्मा, राजकुमार ठाकुर, दिनेश आर्य, रत्न कश्यप,ओबीसी सेल के अध्यक्ष नरेंदर शर्मा,जितेंदर वर्मा, वीरेंदर झालटा,आशा प्रकाश, राजेंदर नंबरदार, सुरेश कुमार, कुशल तोमर, स्नेह शर्मा, संध्या धीमान, अनुज ठाकुर, कपिल ठाकुर, जय प्रकाश रामकिशन सहित भारी संख्या मौजूद थे

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन की लीला सैनी की प्राथमिक सदस्यता निलंबित, भाजपा ने अनुशासनहीनता पर लिया कड़ा संज्ञान

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ),  भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने पंचायतीराज एवं…

21 hours ago

यूरोकिड्स प्रीस्कूल चक्कर में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ), यूरोकिड्स प्रीस्कूल चक्कर में मदर्स डे बड़े उत्साह और…

23 hours ago

नाहन के कार्यवाहक बीडीओ परमजीत ठाकुर के  तबादले की भाजपा ने उठाई  मांग, राज्य चुनाव आयोग को सौंपा शिकायत पत्र

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता), भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने पंचायत चुनावों की निष्पक्षता…

24 hours ago

दारचा-शिंकुला मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

केलांग (रंजीत लाहौली संवाददाता), लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन ने दारचा-शिंकुला मार्ग को सभी प्रकार के वाहनों…

1 day ago

केलांग में धूमधाम से मनाया गया जिला स्तरीय रेड क्रॉस दिवस, 39 लोगों ने किया रक्तदान

केलांग (रंजीत लाहौली,संवाददाता ), लाहौल-स्पीति के जिला मुख्यालय केलांग स्थित पुराने सर्किट हाउस में गुरुवार…

1 day ago

सोलन जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने चिट्टा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), पुलिस को 5 मई 2026 को गुप्त सूचना मिली…

2 days ago