Categories: Uncategorized

श्री रेणुका बांध जन संघर्ष समिति ने बांध प्रबंधन पर लगाया मांगे ना मानने का आरोप

हेमंत चौहान, संगड़ाह :–श्री रेणुका बांध जन संघर्ष समिति की बैठक पंचायत भवन ददाहू में समिति अध्यक्ष योगेंद्र कपिला की अध्यक्षता में  संपन्न हुई इसके उपरांत संघर्ष समिति की कोर कमेटी के सदस्य कार्यकारी महाप्रबंधक संजीव कुमार से मिला। संघर्ष समिति ने अपनी मांगों को दोहराते हुए बांध प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि 17 वर्षों का लंबा समय बीतने के उपरांत अभी तक विस्थापितों की एक भी समस्या का समाधान नहीं हुआ बुधवार को पंचायत भवन ददाहू में आयोजित श्री रेणुका बांध जन संघर्ष समिति की बैठक में बांध प्रबंधन के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए समिति अध्यक्ष कपिला ने बांध प्रबंधन द्वारा बनाए जा रहे एम पी ए एफ कार्ड विस्थापित परिवारों के लिए मात्र एक छलावा बताया। उन्होंने कहा कि डूब क्षेत्र में जाकर कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर बांध प्रबंधन  विस्थापित परिवारों की सहानुभूति प्राप्त करना चाहता है जिसमें विस्थापित परिवार उनके झांसें में आने वाले नहीं।संयोजक प्रताप सिंह तोमर व महासचिव संजय चौहान ने कहा कि पूर्व महाप्रबंधक आर के चौधरी बीओडी बैठक न होने का राग अलापते रहते थे लेकिन अब तो दो माह पूर्व बीओडी की बैठक आयोजित हो चुकी है लेकिन अभी तक विस्थापितों की किसी भी समस्या का समाधान हुआ या नहीं यह बताने में बांध प्रबंधन इधर उधर की हांक रहा है।बांध प्रबंधन कार्यालय में अधिकारियों के साथ हुई बैठक में संघर्ष समिति द्वारा रखी गई मांगों पर बांध प्रबंधन संघर्ष समिति को संतुष्ट नहीं कर सका। बांध प्रबंधन के कार्यकारी म संजीव कुमार ने बताया के 114 गृह विहीन परिवारों की सूची जिलाधीश सिरमौर को भेजी गई है लेकिन इस संदर्भ में दादाहु संगड़ाहा नोहराधार आदि तहसीलों से जिलाधीश द्वारा मांगी गई सूची अभी तक उन्हें नहीं भेजी गई है विस्थापितों की मांगो पर उन्होंने कहा कि बीओडी की बैठक में मुख्य सचिव द्वारा बांध प्रबंधन को गग्गल एयरपोर्ट में किस प्रकार लोगों का पुनर्स्थापना हुआ है इसका सर्वे करने के आदेश दिए उसके उपरांत ही आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगीबैठक में संयोजक प्रताप सिंह तोमर, महासचिव संजय चौहान मुख्य सलाहकार राजकुमार शर्मा कोषाध्यक्ष हरिश्चंद्र शर्मा जयप्रकाश शर्मा, अमरचंद,अरुण कुमार शर्मा बालवीर चौहान टीकाराम शर्मा, भारत सिंह प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago