Uncategorized

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में हुआ नवरात्रि का आगाज़


भजन मंडली रामपुर की प्रस्तुति पर झूमा पूरा पंडाल
सुरजीत नेगी/रामपुर बुशहर।: शारदीय नवरात्रि 2024 की शुरुआत 3 अक्टूबर से हुई है और इसका समापन 12 अक्टूबर को रावण दहन के साथ होगा। इस बार नवरात्रि 10 दिनों तक चलेगी, जिसमें तृतीया तिथि दो दिनों (5 और 6 अक्टूबर) तक रहेगी। दुर्गा अष्टमी का पर्व 11 अक्टूबर को मनाया जाएगा, जबकि नवमी 12 अक्टूबर को है, जिसमें देवी सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी। विजयादशमी (दशहरा) भी इसी दिन मनाई जाएगी और रावण की पुतले का दहन किया जाएगा l

इस श्री श्री दुर्गा पूजा के अवसर पर एनजेएचपीएस सांस्कृतिक समिति द्वारा एनजीचपीएस ग्राउंड झाकड़ी में दिनांक 9/10/2024 को माँ दुर्गा की विहंगम मूर्तियों की स्थापना की गई जिसमें कार्यकारी निदेशक/परियोजना प्रमुख श्री मनोज कुमार एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमति अनामिका कुमार द्वारा चण्डिपूजा के साथ स्थापित हुई और माँ से इस स्टेशन के उतरोत्तर प्रगति के साथ-साथ सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया गया l इस अवसर पर समस्त विभागाध्यक्ष एवं समिति कार्यकारिणी उपस्थित रही l

नवरात्रि के दौरान घट स्थापना और मां दुर्गा की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इसके लिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि का ध्यान रखा जाता है ।नवरात्रि की आरती और देवी मां के भजनों का आयोजन भी संध्या काल मे किया गया । इस भजन संध्या का दायित्व भजन मंडली रामपुर के स्रोतक श्री कर्ण शर्मा एवं उनकी टीम पर रहा l इस संध्या के मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक/परियोजना प्रमुख श्री मनोज कुमार एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अनामिका कुमार ने भजन मंडली रामपुर का स्वागत किया और स्थानीय कलाकारों को मौका देकर उनकी प्रतिभा को भी चार चांद लगा दिया l इस दौरान पूरा पंडाल भक्तिमय हो उठा और कर्ण शर्मा ने अपने सुरमयी भक्ति गीतों से पंडाल को झूमने पर मजबूर कर दिया l पूरी टीम के सदस्यों ने एक-एक करके माता की भेंट सुनाई l

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला पुलिस द्वारा नाबालिग चोर गिरोह का भंडाफोड़: 4 नाबालिग आरोपी पकड़े गए”

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 20 मार्च 2026 को रात करीब 3:00 बजे…

15 hours ago

शिमला पुलिस ने गंभीर हमलों में की प्रभावी कार्रवाई

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस ने जिले में विभिन्न मामलों में सक्रिय…

16 hours ago

हिमाचल में फिर बदला मौसम: ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताज़ा हिमपात, शीतलहर तेज, यातायात प्रभावित

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में मौसम…

17 hours ago

त्रिलोकपुर में बाला सुंदरी मंदिर के पास ऑटो पलटा, एक की मौत, चालक घायल

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), त्रिलोकपुर स्थित बालासुन्दरी मंदिर के पास बुधवार देर रात एक…

1 day ago

माजरा पुलिस की कार्रवाई: 20 वर्षीय युवक स्मैक के साथ गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),  सिरमौर पुलिस ने नशे के अभियान को जारी रखते हुए…

1 day ago

पांवटा साहिब में नशे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6.66 ग्राम चिट्टा के साथ एक गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है…

2 days ago