नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),
सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है इसी कड़ी में पुलिस ने एक व्यक्ति से 6.66 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला सिरमौर की विशेष अन्वेषण टीम को गुप्त सूचना मिली कि शाहरूख पुत्र गुलजार अली, निवासी गांव भगवानपुर, डाकघर पुरूवाला, तहसील पांवटा साहिब, काफी समय से पांवटा साहिब और आसपास के क्षेत्रों में चिट्टा/स्मैक बेचने का अवैध धंधा कर रहा है। सूचना में यह भी बताया गया कि वह उस दिन विद्या पीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, केदारपुर के पीछे एक निर्माणाधीन मकान की अंतिम दुकान के सामने खड़ा होकर नशा बेचने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। बताए गए स्थान पर संदिग्ध व्यक्ति मौजूद मिला, जिसे टीम की सहायता से काबू किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद कैरी बैग से कुल 6.66 ग्राम चिट्टा/स्मैक बरामद हुआ।मामले में आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में ND&PS एक्ट की धारा 21, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और माननीय अदालत से पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी यह नशीला पदार्थ कहां से लाया था और किन-किन लोगों को बेचने की योजना बना रहा था। साथ ही इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें भी कानून के दायरे में लाने का प्रयास किया जा रहा है।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…