नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),
सिरमौर पुलिस ने नशे के अभियान को जारी रखते हुए एक 20 वर्षीय युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना माजरा की टीम को गुप्त सूचना मिली कि जतिन कश्यप (उम्र 20 वर्ष), निवासी गांव ताजेवाला, तहसील प्रतापनगर, जिला यमुनानगर (हरियाणा), स्मैक/हेरोइन बेचने का धंधा करता है और मोटरसाइकिल नंबर HR71M-1021 के टूल बॉक्स में नशीला पदार्थ लेकर मिश्रवाला की ओर से लिंक रोड पुरुवाला-काशीपुर बद्रीपूर की तरफ आ रहा है।सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान टूल बॉक्स से 3 ग्राम स्मैक/चरस बरामद की गई।इस मामले में आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना माजरा में ND&PS एक्ट की धारा 21-61-85 के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी को नोटिस पर पाबंद किया गया है और मामले की जांच जारी है।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…