सोलन: बाल भारती पब्लिक विद्यालय को सतयुग दर्शन ट्रस्ट द्वारा सतयुग दर्शन विद्यालय, फ़रीदाबाद में आयोजित राष्ट्रीय मुक्त वकतृत्व प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिला ।
इस कार्यक्रम में पूरे भारत के छात्रों ने विभिन्न श्रेणियां में अपने वकतृत्व कौशल का प्रदर्शन किया बाल भारती पब्लिक स्कूल की छात्रा सुहानी ने राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल का प्रतिनिधित्व किया शहर और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को सफल पूर्वक पास करने के बाद उन्होंने तरुवर श्रेणी में शीर्ष 13 प्रतिभागियों में अपना स्थान अर्जित किया यह उपलब्धि उनकी सराहनीय प्रतिभा,अपने शिक्षको और साथियों से मिले समर्थन और प्रोत्साहन को दर्शाती है।
राष्ट्रीय स्तर पर सुहानी सिंह का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा उन्होंने अपने प्रस्तुति और विचारशील सामग्री से दर्शकों का ध्यान खींचा सुहानी सिंह को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया जो राष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है इसके अतिरिक्त उन्हें उपस्थित सम्मानित अतिथियों से बहुत सहराना मिली जिससे एक उभरते वक्ता के रूप में उनकी क्षमता पर प्रकाश पड़ा । दर्शकों को बांधे रखने में अपना संदेश प्रभावी ढंग से संप्रेषित करने की उनकी क्षमता ने उन्हें अच्छी खासी पहचान दिलाई बाल भारती पब्लिक स्कूल के हेड मास्टर ने सुहानी सिंह के प्रदर्शन की सहाराना की और राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन करने पर उन्हें बधाई दी
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…