Categories: Uncategorized

हिमाचल में फिर बदला मौसम: ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताज़ा हिमपात, शीतलहर तेज, यातायात प्रभावित

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),


हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। गुरुवार को कुल्लू, शिमला, लाहौल-स्पीति और किन्नौर की ऊंची चोटियों पर ताज़ा हिमपात दर्ज किया गया, जिससे पूरे प्रदेश में शीतलहर का असर बढ़ गया है। बर्फबारी के चलते ऊपरी इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है और कई संपर्क मार्ग बाधित हो गए हैं।
प्रमुख अपडेट और अलर्ट:
मौसम विभाग ने शिमला, मंडी और सिरमौर जिलों के लिए भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। वहीं कुल्लू, सोलन और बिलासपुर में भी मौसम खराब रहने के आसार हैं।
हालांकि, शनिवार और रविवार को मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम के शुष्क रहने की उम्मीद जताई गई है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।
तापमान में गिरावट:
भारी बारिश और बर्फबारी के चलते प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 12 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। मनाली और आसपास के क्षेत्रों में बारिश हुई है, जबकि केलांग और गोंदला में 10 से 13 सेंटीमीटर तक ताज़ा बर्फ जमी है।
यातायात पर असर:
बर्फबारी के कारण सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है। मनाली से केलांग मार्ग पर फिलहाल केवल 4×4 वाहनों को ही आवाजाही की अनुमति है, जबकि जलोड़ी दर्रा आंशिक रूप से बंद या प्रभावित है।
प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पर्वतारोही सचिन गांगटा को किया सम्मानित, युवाओं के लिए बताया प्रेरणास्रोत

(ब्यूरो रिपोर्ट ), शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही…

1 day ago

ठियोग में नशे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का प्रहार, तीन घरों में एक साथ रेड; 8 किलो चरस बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठियोग…

2 days ago

खजान सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा: सिरमौर पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, अब तक तीन गिरफ्त में

ब्यूरो रिपोर्ट शिलाई (सिरमौर)। जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में गोली मारकर की गई खजान…

2 days ago

युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, 95 पदों पर भर्ती…इस दिन होगा इंटरव्यू

(ब्यूरो रिपोर्ट ).   जिला सोलन के बद्दी में तीन औद्योगिक कंपनियों में कुल 95…

2 days ago