Uncategorized

एनएचपीसी पार्बती परियोजना चरण – II आवासीय परिसर में शिशु गृह (Creche) एवं बाल उद्यान का उदघाटन

एनएचपीसी पार्बती जलविद्युत परियोजना चरण – II के कार्यपालक निदेशक श्री निर्मल सिंह ने दिनांक 03 अक्टूबर 2024 को पार्बती परियोजना चरण – II के आवासीय परिसर नगवाई में शिशु गृह एवं बाल उद्यान का उद्घाटन किया। श्री सिंह ने शिशु गृह का उद्घाटन करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य कामकाजी महिलाओं के बच्चों के लिए एक सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाना है ताकि वें अपने बच्चों के प्रति निश्चिंत रह सके तथा अपना महत्वपूर्ण योगदान एनएचपीसी के कार्यों में दे सके। इस शिशु गृह में छोटे बच्चों के लिए खेलने व सोने की सुविधा भी है। इसके साथ साथ बाल उद्यान में बच्चों के लिए अच्छे अच्छे जंगल रंबल प्ले ज़ोन, ट्रैम्पोलिन, सीसॉ, स्प्रिंग राइड तथा मेरी गो राउंड लगवाएँ गए है जिसमे कार्मिको के बच्चे खेल सकते है। इस कार्यक्रम में परियोजना के श्री रंजीत सिंह, महाप्रबंधक(यांत्रिक), डॉ.ज्योतिर्मेय जैन, महाप्रबंधक(चिकित्सा), श्री अंगद कुमार, महाप्रबंधक(सिविल),श्री राजेन्द्र सिंह रावत, उप महाप्रबंधक(वित),श्रीमती श्र्वेता ओझा, उप महाप्रबंधक (मा.सं.), श्री अरविंद कौशिक, उप महाप्रबंधक (मा.सं.) तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Himachal Darpan

Recent Posts

लाहौल-स्पीति में जिला परिषद वार्डों का अंतिम परिसीमन जारी -उपायुक्त किरण भड़ाना

केलांग (रंजित लाहौली ,संवाददाता ), जिला प्रशासन लाहौल-स्पीति ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994…

12 hours ago

बद्दी के बरोटीवाला में युवक की संदिग्ध मौत, नाली में मिला शव

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के बरोटीवाला थाना क्षेत्र में युवक का संदिग्ध हालात…

14 hours ago

डलहौजी–करेलनू मार्ग पर भीषण हादसा: खाई में गिरी पर्यटकों की गाड़ी, तीन की मौ#त

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), चंबा -डलहौजी–करेलनू सड़क मार्ग पर देर रात एक दर्दनाक सड़क…

15 hours ago

शिमला पुलिस द्वारा नाबालिग चोर गिरोह का भंडाफोड़: 4 नाबालिग आरोपी पकड़े गए”

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 20 मार्च 2026 को रात करीब 3:00 बजे…

2 days ago

शिमला पुलिस ने गंभीर हमलों में की प्रभावी कार्रवाई

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस ने जिले में विभिन्न मामलों में सक्रिय…

2 days ago

हिमाचल में फिर बदला मौसम: ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताज़ा हिमपात, शीतलहर तेज, यातायात प्रभावित

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में मौसम…

2 days ago